क्या आप भी बिस्तर पर बैठकर खाते हैं खाना? छोटी सी आदत बना सकती है आपको बीमार

बिस्तर पर बैठकर खाने के नुकसान AI image
LifeStyle Tips: बिस्तर पर बैठकर खाना खाने की आदत आजकल काफी आम हो चुकी है, लेकिन क्या यह सच में आपके लिए सही है? जो चीज आपको आराम देती है, वही धीरे-धीरे आपकी सेहत पर असर डाल सकती है. जानिए इस आदत से जुड़े छुपे नुकसान और क्यों इसे बदलना जरूरी है.
LifeStyle Tips: कितना अच्छा लगता है जब पूरे दिन की थकान के बाद बिस्तर पर बैठकर खाना खाने का मौका मिलता है. यह वह पल होता है जब हम सबसे ज्यादा सुकून महसूस करते हैं और समय को एन्जॉय भी करते हैं. सामने टीवी चल रही होती है और पसंदीदा खाना रखा होता है. आज के समय में यह एक आम लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. अगर आप रोजाना इस आदत को दोहरा रहे हैं, तो एक बार ठहरकर जरूर सोचें कि कहीं इसका आपकी सेहत पर बुरा असर तो नहीं पड़ रहा. बता दें, बिस्तर पर बैठकर खाना खाना केवल आराम नहीं देता, बल्कि कई समस्याओं को भी इन्विटेशन देता है. इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस आदत की वजह से हो सकती हैं.
डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स
जब आप बिस्तर पर बैठकर या फिर लेटकर खाना खा रहे होते हैं, तो आपका शरीर सही पॉजिशन में नहीं होता है. इसकी वजह से आप खाने को ठीक से डाइजेस्ट भी नहीं कर पाते हैं. वहीं, जब आप सीधे बैठकर खाना खाते हैं तो आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है. अगर आप बिस्तर में बैठकर खा रहे हैं तो आपको गैस, एसिडिटी और इसी तरह की अन्य समस्याएं हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: लोगों से बात करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना दूसरों के सामने बिगड़ सकता है आपका इम्प्रेशन
वजन बढ़ने का भी रहता है खतरा
जब आप बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं तो अनजाने में कई बार ज्यादा भी खाने लग जाते हैं. जब आप खाते समय टीवी या फिर मोबाइल में बिजी हो जाते हैं तो आपको यह समझ ही नहीं आता है कि आप कितना खा चुके हैं. जरूरत से ज्यादा खाने की वजह से आपका वजन भी धीरे-धीरे बढ़ने लग जाता है.
नींद पर पड़ता है बुरा असर
आपके कमरे में रखा बिस्तर आराम करने के लिए और रात में उसपर सोने के लिए होता है. अगर आप इसी जगह पर बैठकर हर दिन खाना खाते हैं, तो आपका दिमाग कुछ ही समय में कन्फ्यूज हो जाता है. जब ऐसा होता है तो आपके नींद की क्वालिटी खराब हो जाती है और रात के समय सोने में भी आपको दिक्कत होती हैं.
यह भी पढ़ें: कम कमाई में भी लोग कैसे बचा लेते हैं पैसे? ये टिप्स बदल देंगे आपकी सोच
साफ-सफाई की दिक्कत
जब आप बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं तो उस जगह पर गंदगी और बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. खाने की चीजें बिस्तर पर गिर सकती हैं और कीड़े-मकौड़े भी अट्रैक्ट होकर यहां आ जाते हैं. कई बार इसकी वजह से आपको सेहत और स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं.
गलत लाइफस्टाइल की आदत बनना
जब आप बिस्तर पर बैठकर खाना खाने लगते हैं तो यह आदत धीरे-धीरे आपकी लाइफस्टाइल को बिगाड़ देती है. आप आलसी हो जाते हैं और आपको एक्टिव रहने का मन भी नहीं करता है. आपकी यह आदत आपके डेली रूटीन के बैलेंस को पूरी तरह से बिगाड़ सकती है.
यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जान लें वरना होगा नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




