लोगों से बात करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना दूसरों के सामने बिगड़ सकता है आपका इम्प्रेशन

दूसरों से बात करते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए AI image
Social Skills: इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको गलती से भी किसी से बातचीत करते समय नहीं करना चाहिए. जब आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो सामने वाला इंसान सिर्फ आपको गंभीरता से नहीं लेता है, वह आपको एक बेहतर इंसान भी समझने लगता है.
Social Skills: सोशल स्किल्स की बात करें तो आज के समय में हर किसी के अंदर इसका होना काफी ज्यादा जरूरी हो गया है. चाहे आप अपने दोस्तों के साथ बैठे हों, अपने ऑफिस में हों या फिर पहली बार किसी से मिलने जा रहे हों, आप किस तरह से बात करते हैं, यह आपकी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ दर्शाता है. अक्सर जब हम किसी से बात कर रहे होते हैं, तो हमें ऐसा लगता है कि सब कुछ ठीक है और हम कोई भी गलती नहीं कर रहे हैं. लेकिन कई बार अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से सामने वाले व्यक्ति के मन में हमारा गलत प्रभाव बन जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको किसी के भी सामने दोहराने से बचना चाहिए. जब आप इन गलतियों से बचते हैं, तो सामने वाला व्यक्ति न सिर्फ आपकी बातों को गंभीरता से लेता है, बल्कि आपको एक बेहतर इंसान के रूप में भी देखता है.
सामने वाले की बातों को बीच में काटना
अगर कोई भी व्यक्ति आप से बात कर रहा है, तो आपको उसे बीच में भूलकर भी रोकना नहीं चाहिए. अगर आप बातों के पूरा होने से पहले ही जवाब दे देते हैं तो इसे एक गलत या फिर बुरी आदत माना जाता है. बार-बार आपका ऐसा करना सामने वाले इंसान को बताता है कि आप उसकी बातों को वैल्यू नहीं दे रहे हैं. आपको सामने वाले की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और जब उसकी बात पूरी हो जाए, तो ही आपको जवाब देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: कम कमाई में भी लोग कैसे बचा लेते हैं पैसे? ये टिप्स बदल देंगे आपकी सोच
सिर्फ खुद के बारे में ही बात करना
अगर आप सामने वाले इंसान से बात करते समय सिर्फ अपनी ही बातें करते रहेंगे, तो ऐसा होना तय है कि वह आपकी बातों से ऊब जाए. एक अच्छी बातचीत में दोनों ही लोगों का बैलेंस होना चाहिए. जब सामने वाला इंसान कुछ कहे तो उनमें दिलचस्पी दिखाएं और साथ ही उसे बोलने का बराबर मौका भी दें.
मोबाइल में घुसे रहना
अगर आप किसी से बात कर रहे हैं तो आपको कभी भी उसकी बातों को नजरअंदाज करके बार-बार अपने मोबाइल को देखने से या फिर मैसेज चेक करने से बचना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो सामने वाले के दिल में एक अपमान की भावना आ जाती है. जब आप ऐसा करते हैं तो सामने वाले को लगने लगता है कि आप उसकी बातों को सीरियसली नहीं ले रहे हैं. जब भी आप किसी से बात करें, तो कोशिश करें कि आपका पूरा ध्यान उसी के ऊपर रहें.
यह भी पढ़ें: हर महीने जल्दी खत्म हो जाता है गैस सिलेंडर? आज ही सुधार लें ये 5 आदतें
जरूरत से ज्यादा सलाह देना
अगर आप बिना पूछे भी बार-बार सामने वाले इंसान को सलाह देते रहते हैं, तो यह आपकी एक बड़ी गलती हो सकती है. कुछ लोग आपसे सिर्फ अपनी जिंदगी की बातों को शेयर करना चाहते हैं, उन्हें आपसे सलाह या फिर समाधान की चाहत नहीं होती है. आपको सलाह उसी समय देना चाहिए जब सामने वाला इंसान आपसे मांग करे. सलाह देने से पहले सामने वाले की बातों को सुनें और उसके बाद ही अपनी राय दें.
निगेटिव या क्रिटिसाइज करने वाली बातें करना
बातचीत के दौरान आपको कभी भी आलोचना करने से, मजाक उड़ाने से या फिर निगेटिव बातें करने से बचना चाहिए. इस तरह की बातें रिश्ते को खराब कर सकती हैं. जब भी आप किसी से बात कर रहे हैं तो पॉजिटिव और सम्मानजनक भाषा का ही इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जान लें वरना होगा नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




