वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जान लें वरना होगा नुकसान

वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते समय कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए AI image
Laundry Tips: वॉशिंग मशीन से कपड़े धोना आसान है, लेकिन कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी आदतें कर देते हैं जो कपड़ों और मशीन दोनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इस आर्टिकल में जानें 5 आम गलतियां और सीखें उन्हें सही तरीके से सुधारने का आसान तरीका.
Laundry Tips: आज के समय में वॉशिंग मशीन हमारे लिए दोस्त की तरह बन चुका है. अगर घर पर यह न हो, तो गंदे कपड़ों को धोने में समझिये मौत ही आ जाए. यह सिर्फ कपड़ों को धोने में हमारी मदद नहीं करता है, एक वॉशिंग मशीन घंटों के काम को मिनटों में करने में भी मदद करता है. अगर आपके घर पर भी वॉशिंग मशीन है और आप इसका इस्तेमाल हर दिन करते हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप हर दिन जाने-अनजाने में दोहरा रहे हैं. अगर आप इन गलतियों को समय रहते सुधारते नहीं हैं, तो इससे सिर्फ कपड़ों को ही नहीं बल्कि मशीन को भी काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है. तो चलिए जानते हैं वॉशिंग मशीन के इस्तेमाल से जुड़ी वे गलतियां जिन्हें आपको आज ही सुधार लेना चाहिए.
कपड़ों को बिना छांटे धोना
कई लोगों की यह आदत होती है कि वे सभी कपड़ों को एक साथ धोने के लिए मशीन में डाल देते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो य आपकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक है. आपको हमेशा अलग-अलग रंग के और तरीके के कपड़ों को अलग तरीके से धोना चाहिए. हल्के रंग के कपड़ों और गहरे रंग के कपड़ों को अलग से धोना बेहतर होता है. वहीं अगर आप जूट की या फिर टेरी कॉटन कपड़े धो रहे हैं तो इन्हें भी आपको अलग धोना चाहिए.
यह भी पढ़ें: बिना आयरन के मिनटों में गायब करें कपड़ों की सिलवटें, जानें 4 आसान ट्रिक्स
बहुत ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल
अगर आप कपड़ों को ज्यादा साफ करना चाहते हैं तो इसका मतलब यह कभी नहीं होता है कि आप ज्यादा डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल करना शुरू कर दें. ज्यादा डिटर्जेंट की वजह से कपड़ों के फाइबर डैमेज होते हैं और साथ ही ये मशीन में जमा भी हो जाते हैं. डिटर्जेंट का इस्तेमाल आपको उतना ही करना है जितना लेबल में लिखा हुआ हो. अगर आपके वहां पानी सॉफ्ट आता है तो आप और भी डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
मशीन को ओवरलोड करने की गलती
कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे वॉशिंग मशीन में कपड़ों को पूरी तरह भरकर ओवरलोड कर देते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके कपड़े सही से नहीं धुलते हैं और साथ ही मशीन पर भी ज्यादा लोड पड़ता है. आपको मशीन में उतने ही कपड़े डालने चाहिए जितनी उसकी कैपिसिटी हो. जब आप ऐसा करेंगे तो सिर्फ कपड़े अच्छे से साफ नहीं होंगे, मशीन भी लंबे समय तक खराब नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते जींस धोने का सही तरीका, अभी जान लें वरना होगा नुकसान
गलत वॉशिंग मोड का चुनाव
अलग-अलग तरह के कपड़ों के लिए वॉशिंग मशीन में अलग-अलग मोड दिए जाते हैं. जैसे कि कॉटन, सिंथेटिक, वूलेन या फिर डेलिकेट. ऐसे में आपके लिए सही मोड का सिलेक्शन काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. डेलिकेट कपड़ों को स्ट्रांग मोड में धोने की वजह से वे खराब भी हो सकते हैं.
मशीन की सफाई को नजरअंदाज करना
अक्सर हम वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन उसकी सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. सबसे बड़ी गलतियों में से यह भी एक है. जब आप मशीन का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें डिटर्जेंट और कपड़ों के छोटे-छोटे कण जमा हो सकते हैं. कई बार ऐसा होने की वजह से कपड़ों से बदबू भी आने लगती है और मशीन भी खराब हो जाता है. बेहतर होगा कि आप महीने में कम से कम एक बार वॉशिंग मशीन की सफाई जरूर करें.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में घर हो जाता है भट्टी जैसा गर्म? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, घर रहेगा ठंडा और फ्रेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




