हर महीने जल्दी खत्म हो जाता है गैस सिलेंडर? आज ही सुधार लें ये 5 आदतें

गैस बचाने का तरीका Ai image
Gas Saving Tips: अगर आप भी हर महीने गैस सिलेंडर जल्दी खत्म होने से परेशान हैं, तो अब समय है अपनी किचन आदतों को थोड़ा स्मार्ट बनाने का. कुछ आसान बदलाव करके आप गैस के खर्च को कम कर सकते हैं, पैसे बचा सकते हैं और रोजमर्रा की कुकिंग को ज्यादा आसान बना सकते हैं.
Gas Saving Tips: अगर आपके घर पर भी गैस सिलेंडर समय से पहले खत्म हो जाता है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. जब गैस समय से पहले ही खत्म हो जाता है तो इससे महीने का खर्च तो बढ़ ही जाता है इस वजह से कहीं न कहीं असर जेब पर भी पड़ता है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो इसके पीछे आपकी ही कुछ गलतियां कारण हैं जिन्हें आप अनजाने में हर दिन दोहरा रहे हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप गैस की बचत काफी हद तक कर सकेंगे और उसे लंबे समय तक चला भी सकेंगे. तो चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.
खाना बनाने से पहले ही पूरी तैयारी जरूरी
अक्सर ऐसा होता है कि हम बिना पूरी तैयारी किये ही गैस ऑन कर देते हैं और उसके बाद कहीं जाकर सब्जियों को काटते हैं और मसालों को ढूंढना शुरू करते हैं. आपकी इस गलती की वजह से गैस बेवजह का खर्च होता है. अगर आप खाना बनाने जा रहे हैं तो पहले ही सभी चीजों को एक जगह पर तैयार कर लें. जब आप ऐसा करते हैं तो गैस भी बचता है और साथ ही आपका समय भी.
यह भी पढ़ें: पुराना लग रहा है लकड़ी का फर्नीचर? अपनाएं ये सुपर इजी टिप्स और पाएं नयी जैसी शाइन
सही बर्तन का इस्तेमाल करना जरूरी
खाना बनाते समय हमेशा ही फ्लैट या फिर मोटे तले वाले बर्तनों का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है. इस तरह के बर्तन जल्दी और बराबर गर्म होते हैं और साथ ही गर्मी भी एक बराबर फैलती है. जब आप इस तरह के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं तो खाना भी जल्दी पकता है और गैस का खर्च भी कम होता है. इसके अलावा आपको छोटे बर्नर पर छोटे बर्तन और बड़े बर्नर पर बड़े बर्तन का इस्तेमाल भी करना चाहिए.
प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करें
जब आप प्रेशर कूकर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे जल्दी पकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें लगातार भाप का प्रेशर बना हुआ रहता है. आपको हमेशा ही चावल, दाल, सब्जियों और मीट जैसी चीजों को प्रेशर कुकर में ही पकाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो गैस कम खर्च होता है और साथ ही खाना बेहतर तरीके से पकता भी है.
यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जान लें वरना होगा नुकसान
धीमी आंच पर पकाएं खाना
कई लोगों की यह आदत होती है कि वे खाना जल्दी पकाने के चक्कर में गैस के आंच को तेज कर देते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो इससे खाना भले ही जल्दी पक जाए लेकिन गैस का खर्च भी बढ़ जाता है. जब आपको लगने लगे कि खाना उबल रहा है, तो उस समय आंच को धीमा कर दें. धीमी आंच पर खाना अच्छे से पक भी जाता है और गैस की भी बचत होती है.
फ्रिज से निकली चीजों को तुरंत न पकाएं
अक्सर हम यह गलती कर देते हैं कि खाने की चीजों को फ्रिज से निकालने के बाद ही उन्हें चूल्हे में चढ़ाकर पकाने लग जाते हैं. बता दें यह एक बड़ी गलती है जिसे आपको जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए. फ्रिज से निकली हुई चीजें ठंडी होती हैं, जिस वजह से इन्हें पकने में ज्यादा समय भी लगता है और गैस भी ज्यादा खर्च होता है. फ्रिज से निकली हुई चीजों को पहले नॉर्मल तापमान में आने दें तभी उन्हें पकाएं.
यह भी पढ़ें: कपड़ों से आने वाली पसीने की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




