कपड़ों से आने वाली पसीने की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स

कपड़ों से बदबू हटाने के टिप्स AI image
Odour Removal Tips: यह आर्टिकल गर्मियों में कपड़ों में आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के आसान और असरदार उपायों पर बेस्ड है. इसमें ऐसे आसान घरेलू तरीके बताए गए हैं जो कपड़ों को जल्दी फ्रेश बनाते हैं और लंबे समय तक साफ-सुथरा और बैक्टीरिया फ्री बनाए रखने में मदद करते हैं.
Odour Removal Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में अक्सर हम कपड़ों से आने वाली बदबू की समस्या से परेशान रहते हैं. यह एक कॉमन प्रॉब्लम है जिससे लगभग हर दूसरा आदमी ही परेशान रहता है. जब कपड़ों से बदबू आने लगती है तो इसकी वजह से सिर्फ हम नहीं, हमारे आसपास मौजूद लोग भी अनकम्फर्टेबल महसूस करने लगते हैं. अगर आप भी गर्मियों के इन दिनों में इस समस्या से जूझते हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ आसान और कारगर तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप कपड़ों से आने वाली गंदी से गंदी बदबू से भी मिनटों में छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इन असरदार ट्रिक्स के बारे में जानते है विस्तार से.
कपड़ों को तुरंत धोएं या हवा में सुखाएं
आपको कभी भी पसीने वाले कपड़ों को लंबे समय तक के लिए ऐसे ही नहीं छोड़ देना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो बैक्टीरिया काफी तेजी से बढ़ने लगते हैं जिस वजह से कपड़ों से भी आने वाली बदबू और भी ज्यादा बढ़ जाती है. जैसे ही आपके कपड़े पसीने से भीग जाएं, उन्हें बिना देर किये धो लें. अगर कपड़ों को धोना पॉसिबल नहीं है तो ऐसे में उन्हें खुली हवा में सूखने के लिए छोड़ दें. जब आप कपड़े को धूप में सुखाते हैं तो इसकी वजह से उसमें मौजूद मॉइस्चर खत्म होता है और साथ ही बैक्टीरिया भी कम हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: पुराना लग रहा है लकड़ी का फर्नीचर? अपनाएं ये सुपर इजी टिप्स और पाएं नयी जैसी शाइन
विनेगर या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
अगर कपड़ों से अजीब और तीखी सी बदबू आ रही है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना चाहिए. कपड़े को धोने से पहले पानी में थोड़ा सा वाइट विनेगर मिक्स करके कपड़ों को करीबन 20 मिनट के लिए छोड़ दें. जब आप ऐसा करते हैं तो कपड़े में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और कपड़ा ज्यादा बेहतर और फ्रेश महसूस होने लगता है. इसके अलावा आप अगर चाहें तो पानी में बेकिंग सोडा मिक्स करके उसमें भी कपड़ों की भिगो सकते हैं. ऐसा करने से कपड़े साफ होते है और बदबू भी दूर होती है.
सही डिटर्जेंट और गर्म पानी का इस्तेमाल
कपड़ों को धोते समय आपको हमेशा ही एक अच्छी क्वालिटी के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा अगर कपड़े का फैब्रिक उतना स्ट्रॉन्ग है तो आपको हल्के गुनगुने या फिर गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. गर्म पानी के इस्तेमाल से गंदगी और बैक्टीरिया बेहतर तरीके से खत्म होते हैं. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि हद से ज्यादा गर्म पानी कपड़ों को खराब भी कर सकता है.
यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जान लें वरना होगा नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




