पुराना लग रहा है लकड़ी का फर्नीचर? अपनाएं ये सुपर इजी टिप्स और पाएं नयी जैसी शाइन

लकड़ी के फर्नीचर को नया जैसा कैसे बनाएं Ai image
Cleaning Tips: घर के लकड़ी के फर्नीचर समय के साथ फीके पड़ जाते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स से आप इसकी चमक वापस ला सकते हैं. रोजमर्रा की देखभाल और कुछ छोटे-छोटे नुस्खों से आपका फर्नीचर फिर से नया और शाइनी दिखने लगेगा.
Cleaning Tips: घर में रखा लकड़ी का फर्नीचर सिर्फ देखने में खूबसूरत नहीं लगता, बल्कि यह हमारे घर की शान बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है. अक्सर ऐसा होता है कि समय के साथ ये फर्नीचर अपनी चमक खो देते हैं और फीके लगने लगते हैं. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे घर में जमा धूल, बच्चों के छूने और खेलने के निशान, पानी के जिद्दी धब्बे या डायरेक्ट पड़ती सूरज की रौशनी. जब लकड़ी का फर्नीचर चमक खो देता है, तो हम अक्सर इसे बदलने का सोचने लगते हैं. लेकिन थोड़ी सी देखभाल से इसकी पुरानी शाइन वापस लाई जा सकती है. अगर आपके घर में लकड़ी का टेबल, अलमारी, सोफा या अन्य फर्नीचर है, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बेहद काम का साबित होगा. हम आपको कुछ आसान और घरेलू उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने फर्नीचर को फिर से नया जैसा बना सकते हैं.
रेगुलर बेसिस पर जमी हुई धूल को करें साफ
अगर लकड़ी के फर्नीचरों को लंबे समय तक साफ न किया जाए और उसमें जमी धूल चमक को छीन लेती है. आपके लिए सबसे बेस्ट होगा कि आप हर दूसरे दिन कम एक सॉफ्ट कपड़े या फिर माइक्रोफाइबर कपड़े से धूल को साफ कर लें. जब आप ऐसा करते हैं तो फर्नीचर साफ भी रहते हैं और उनकी शाइन भी बरकरार रहती है.
अब नहीं चिपकेंगे चावल के दाने, यहां जानें खिले-खिले और परफेक्ट चावल बनाने का आसान तरीका
हल्के गीले कपड़े का इस्तेमाल करें
अगर लकड़ी के फर्नीचर में धूल ज्यादा जम गयी है, तो उसे साफ करने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर हो सकता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि कपड़ा काफी ज्यादा गीला न हो. अगर पानी ज्यादा होगा तो उससे लकड़ी को नुकसान पहुंच सकता है.
ऑलिव ऑयल और नींबू का इस्तेमाल
लकड़ी के फर्नीचर से गायब हुई शाइन को वापस लाने के लिए आपको ऑलिव ऑयल और नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए. इन दोनों ही चीजों का मिश्रण आपके लिए काफी काम की और मददगार साबित हो सकती है. इसके लिए आपको ऑलिव ऑयल और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर एक सॉफ्ट कपड़े पर लगा लेना है. अब इस कपड़े से फर्नीचर को अच्छे से और धीरे-धीरे रगड़ें. जब आप ऐसा करते हैं तो फर्नीचर की चमक वापस आती है और साथ ही वह चिकनी भी लगने लगती है.
यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जान लें वरना होगा नुकसान
वैक्स का इस्तेमाल करें
अगर आप लकड़ी के फर्नीचरों को एक लंबी उम्र देना चाहते हैं तो आपको वैक्स का इस्तेमाल करना चाहिए. बाजार से वैक्स खरीदकर लाएं और उसे फर्नीचर पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. जब आप ऐसा करते हैं, तो फर्नीचर शाइनी दिखने लगता है और साथ ही धूल और धब्बों से भी बचा हुआ रहता है.
धब्बों को हटाने के आसान उपाय
अगर फर्नीचर पर पानी के या फिर खाने की चीजों के धब्बे लग गए हैं, तो इसे साफ करने के लिए आपको हल्के गीले कपड़े और साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए. हल्के गीले कपड़े पर थोड़ा सा साबुन लगाकर फर्नीचर को अच्छे से पोंछ लें. अगर दाग नहीं हट रहे हैं तो अंत में आपको बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट तैयार करके इससे फर्नीचर को पोछना चाहिए. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि फर्नीचर को पोछने के बाद उसे अच्छी तरह से सुखा जरूर लें.
यह भी पढ़ें: बिना आयरन के मिनटों में गायब करें कपड़ों की सिलवटें, जानें 4 आसान ट्रिक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




