अब नहीं चिपकेंगे चावल के दाने, यहां जानें खिले-खिले और परफेक्ट चावल बनाने का आसान तरीका

Updated at : 18 Mar 2026 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
how to cook perfect rice

खिले-खिले चावल बनाने के ट्रिक्स AI image

Kitchen Tips: अगर आपके चावल हर बार परफेक्ट नहीं बनते और दाने अलग-अलग नहीं दिखते, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और असरदार किचन हैक्स आपकी इस आम परेशानी को मिनटों में दूर कर सकते हैं और हर बार शानदार रिजल्ट दिला सकते हैं.

विज्ञापन

Kitchen Tips: अक्सर ऐसा होता है कि चावल पक तो जाते हैं लेकिन उसके बाद भी दाने आपस में चिपके हुए रह जाते हैं. जब ऐसा होता है तो इसकी वजह से सिर्फ लुक ही खराब नहीं होता है, इसकी वजह से चावल खाने का मजा भी अधूरा रह जाता है. कई बार तो ऐसा भी होता है कि घर पर मेहमान आये हुए होते हैं और चावल सही से नहीं बनने की वजह से उनके सामने भी हमें शर्मिंदा होना पड़ता है. अगर आपके साथ भी आये दिन यह प्रॉब्लम होती है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए एक लाइफ सेवर की तरह हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप हर बार बिलकुल ही परफेक्ट, अलग-अलग दाने वाले चावल पका सकेंगे.

चावल को अच्छे से धोना है जरूरी

अगर आप एकदम खिले-खिले चावल पकाना चाहते हैं, तो उसे पकाने से पहले 2 से 3 बार अच्छी तरह धोना काफी जरूरी हो जाता है. जब आप ऐसा करते हैं तो चावल से एक्स्ट्रा स्टार्च बाहर निकल जाता है. इस स्टार्च की वजह से ही चावल चिपचिपे बनते हैं. चावल धोते समय जब पानी साफ दिखने लगे तो ही उसे पकाने के लिए इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जान लें वरना होगा नुकसान

भिगोकर पकाने से मिलेंगे बेहतर रिजल्ट

चावल को पकाने से पहले आपको उसे कम से कम आधे घंटे के लिए भिगोकर जरूर रखना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो चावल के दाने सॉफ्ट हो जाते हैं और साथ ही पकने के बाद अलग-अलग भी रहते हैं. इसके अलावा यह छोटा सा ट्रिक चावल को एक बेहतर टेक्सचर भी देता है.

पानी की मात्रा सही रखें

जब आप चावल पका रहे हैं तो उस समय आपको पानी की मात्रा का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आमतौर पर 1 कप चावल को पकाने के लिए 2 कप पानी बिलकुल सही होता है. अगर आप पानी ज्यादा डाल देते हैं, तो इसकी वजह से भी चावल गीले और चिपचिपे बनने लगते हैं.

थोड़ा सा ऑयल या घी डालें

जब आप चावल पका रहे हों तो उस समय आपको उसमें कम से कम 1 से 2 चम्मच तेल या फिर घी जरूर डालना चाहिए. ऐसा करने से चावल के दाने कभी भी आपस में चिपकते नहीं हैं और उनमें से एक हल्की सी खुशबू भी आने लगती है. इस ट्रिक को आप पुलाव या फिर फ्राइड राइस बनाते समय जरूर इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिना आयरन के मिनटों में गायब करें कपड़ों की सिलवटें, जानें 4 आसान ट्रिक्स

धीमी आंच पर पकाएं चावल

चावल को सही से पकाने के लिए हमेशा ही आंच को धीमा या फिर मीडियम रखना सही होता है. जब आंच तेज होती है तो चावल भी जल्दी पक जाते हैं. कई बार तेज आंच की वजह से चावल टूटकर चिपक भी जाते हैं. वहीं, धीमी आंच पर पके चावल अच्छी तरह फूलते हैं और बिलकुल ही अलग-अलग रहते हैं.

पकने के बाद तुरंत न चलाएं

चावल पकने के बाद आपको कभी भी उसे तुरंत चम्मच से चलाने की गलती नहीं करनी चाहिए. आपके ऐसा करने से चावल के दाने टूट जाते हैं और एक दूसरे के साथ चिपक भी जाते हैं. चावल पकने के बाद उसे कम से कम 10 मिनट के लिए ढककर रख दें और उसके बाद हल्के हाथों से चलाएं.

यह भी पढ़ें: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते जींस धोने का सही तरीका, अभी जान लें वरना होगा नुकसान

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola