क्या CM हेमंत से बगावत पूर्व मंत्री को पड़ गया भारी? कांग्रेस ने दिखाया सीधा बाहर का रास्ता

Updated at : 20 Mar 2026 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
Yogendra Sao

योगेंद्र साव की फाइल फोटो

Yogendra Sao Jharkhand: झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 3 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ उनके हालिया बयानों को इस कार्रवाई की मुख्य वजह माना जा रहा है.

विज्ञापन

Yogendra Sao Jharkhand, रांची : झारखंड की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र साव पर कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई की है. उन्हें संगठन के प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है. यह कदम पार्टी गाइडलाइन से हटकर बयान देने के आरोपों के बाद उठाया गया है.

अनुशासन समिति ने लिया कड़ा निर्णय

कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने इस कार्रवाई को मंजूरी दी. बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने हाल के बयानों को गंभीरता से लेते हुए यह फैसला किया है, जिससे संगठन में अनुशासन बनाया रखा जा सके.

Also Read: Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल के चौथे तल्ले से कूदकर मरीज ने दी जान, गंभीर रोग से था पीड़ित

हेमंत सोरेन पर बयान बना वजह

जानकारी के मुताबिक, योगेंद्र साव बीते कुछ दिनों से लगातार पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे थे. गुरुवार को उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी बयान दिया था, जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता माना.

प्रदेश कांग्रेस ने दी जानकारी

इस पूरे मामले की जानकारी झारखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी गाइडलाइन का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. कांग्रेस के इस फैसले को संगठन में अनुशासन कायम रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा.

Also Read: चतरा में बेखौफ अपराधी: नाश्ता करने रुका शख्स और पलक झपकते बाइक की डिक्की से उड़ा लिये 6 लाख

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola