बंदगांव में नहीं थमा शिक्षिका और ग्रामीणों का विवाद, दूसरे दिन भी स्कूल में लटका रहा ताला

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों को समझाते स्थानीय लोग

Chakradharpur (बंदगांव): पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव प्रखंड में स्कूल शिक्षिका और ग्रामीणों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी वजह से प्राथमिक विद्यालय बष्टमपदा में बुधवार को दूसरे दिन भी ताला लटका रहा और बच्चों की बढ़ाई बाधित रही.

विज्ञापन

​Chakradharpur (बंदगांव): बंदगांव प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बष्टमपदा में शिक्षक और अभिभावक के बीच शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है. विवाद के कारण बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी विद्यालय में ताला लटका रहा और पठन-पठन पूरी तरह ठप रहा. मामले को सुलझाने के लिए सीआरपी संजीव कुमार मंडल ने ग्रामीणों के साथ बैठक की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और कोई समाधान नहीं निकल सका.

आपके शहर में

विज्ञापन

​3 साल के बच्चे को लेकर हुई थी नोंकझोंक

​विवाद की शुरुआत दो दिन पहले तब हुई जब गांव की पुष्पा वोयपाई अपने दो बच्चों को लेकर स्कूल पहुंची थीं. इनमें से एक बच्चे की उम्र महज तीन साल थी. विद्यालय की शिक्षिका पीपुन कुमारी ने छोटे बच्चे को घर वापस ले जाने को कहा, जिस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई. ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षिका का व्यवहार ठीक नहीं था, जबकि शिक्षिका का कहना है कि उन्होंने केवल सरकारी नियमों का पालन किया है.

​बैठकें रहीं बेनतीजा

​मंगलवार को मुखिया सुखमति जोंको की अध्यक्षता में ग्रामसभा बुलाई गई थी, जिसमें प्रमुख पीटर घनश्याम तियु और 20 सूत्री सदस्य शिव शंकर महतो समेत कई लोग मौजूद थे. बुधवार को भी सीआरपी संजीव कुमार मंडल ने प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण शिक्षिका पीपुन कुमारी के स्थानांतरण की मांग पर अड़े हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कोई वरीय पदाधिकारी मौके पर नहीं आता, स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा.

किसने क्या कहा?

​ग्रामीणों की मांग: ग्रामीणों ने शिक्षिका पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनका अविलंब ट्रांसफर और नये शिक्षक की नियुक्ति की मांग की है.
​शिक्षिका का पक्ष: शिक्षिका पीपुन कुमारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि मेरे साथ बदसलूकी की गई है. मैं 3 साल के बच्चे को स्कूल में कैसे रख सकती हूं? मैंने सिर्फ सरकारी आदेश का पालन किया है और इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी है.

​प्रशासनिक पहल

बीपीओ काली चरण गुप्ता ने ग्रामीणों से फोन पर बात की और बताया कि समस्या की जानकारी एरिया ऑफिसर को दे दी गई है. उन्होंने गुरुवार को स्थल पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया है. बुधवार की बैठक में सीआरपी संजीव कुमार मंडल के साथ सुभाष नापित, अजीत महतो, रादेख महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

ये भी पढ़ें…

सरायकेला सदर अस्पताल का ICU बना ‘शो-पीस’: 38 लाख की मशीनें खा रहीं धूल

मानगो के डिप्टी मेयर ने मेयर सुधा गुप्ता से की मुलाकात, विकास पर हुई विस्तार से चर्चा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola