मानगो के डिप्टी मेयर ने मेयर सुधा गुप्ता से की मुलाकात, विकास पर हुई विस्तार से चर्चा

मानगो मेयर सुधा गुप्ता को फूल का गुच्छा भेंट करते डिप्टी मेयर राहुल कश्यप. फोटो: प्रभात खबर
Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो में डिप्टी मेयर राहुल कश्यप ने मेयर सुधा गुप्ता से मुलाकात कर विकास योजनाओं, पेयजल, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा की. दोनों ने समन्वय के साथ कार्य कर नगर को बेहतर बनाने का संकल्प लिया, जिससे लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित हो सके. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
जमशेदपुर से ब्रजेश सिंह की रिपोर्ट
Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली. नव निर्वाचित डिप्टी मेयर राहुल कश्यप ने मेयर सुधा गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की. इस बैठक को नगर के विकास के लिए सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
जनसमस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच नगर निगम के कार्यों की वर्तमान स्थिति और विभिन्न वार्डों में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई. खासतौर पर स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल संकट, सड़क निर्माण और प्रकाश व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई. दोनों ने इन समस्याओं के त्वरित समाधान पर सहमति जताई.
गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर जोर
आने वाले गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने पर विशेष चर्चा की गई. टैंकरों की संख्या बढ़ाने, पाइपलाइन व्यवस्था को दुरुस्त करने और जल संकट से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने पर जोर दिया गया. यह सुनिश्चित करने की बात कही गई कि गर्मी में लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े.
समन्वय और सहयोग से होगा विकास
डिप्टी मेयर राहुल कश्यप ने मेयर सुधा गुप्ता के नेतृत्व में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानगो के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर काम करना होगा. उन्होंने विश्वास जताया कि आपसी समन्वय और सहयोग से नगर निगम नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा.
पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. साथ ही उन्होंने सभी पार्षदों और अधिकारियों से सामूहिक प्रयास के साथ कार्य करने का आह्वान किया.
नागरिकों की भागीदारी को बताया जरूरी
मेयर ने कहा कि नगर निगम एक ऐसी व्यवस्था विकसित कर रहा है, जिससे नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर के विकास में जनभागीदारी बेहद जरूरी है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में डीजे बजेगा और हर हाल में बजेगा, विधानसभा में बोले इरफान अंसारी
बेस्ट नगर निगम बनाने की दिशा में पहल
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह मुलाकात मानगो को बेस्ट नगर निगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने इसे बेहतर तालमेल, समन्वय और विकास कार्यों को गति देने वाली पहल बताया. बैठक में उपेंद्र सिंह मस्तान समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में सिंह की नगर सरकार, मेयर संजीव सिंह और पार्षदों ने ली शपथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




