XLRI में अक्टूबर-नवंबर में खास आयोजन, NABARD चेयरमैन डॉ. शाजी केवी और शशि थरूर होंगे खास मेहमान

Updated:
विज्ञापन

NABARD चेयरमैन डॉ. शाजी केवी और शशि थरूर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर एक्सएलआरआइ में दो बड़े आयोजनों की घोषणा हुई है. 9 अक्टूबर को NABARD चेयरमैन डॉ. शाजी केवी और 28 नवंबर को डॉ. शशि थरूर मुख्य वक्ता होंगे. ये आयोजन व्यावसायिक शिक्षा और नेतृत्व पर केंद्रित होंगे.

विज्ञापन

जमशेदपुर: एक्सएलआरआइ में 9 अक्टूबर को 13वें डॉ. वर्गीस कुरियन ऑरेशन का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में NABARD के चेयरमैन डॉ. शाजी केवी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे. इस दौरान वे छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में होने वाले बड़े और सकारात्मक बदलाव पर अपनी बात रखेंगे.

विज्ञापन

एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस. जॉर्ज ने बताया कि संस्थान की ओर से हर साल इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. इसका उद्देश्य बिजनेस स्कूल के विद्यार्थियों को उन छोटे-छोटे प्रयासों और पहलों के बारे में बताना है, जो समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं.

NABARD चेयरमैन डॉ. शाजी केवी का एक्सएलआरआइ से जुड़ाव भी पहले सामने आ चुका है. मार्च 2026 में उन्होंने एक्सएलआरआइ के XCITE में ग्रामीण बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया था.

28 नवंबर को जेआरडी टाटा ऑरेशन

एक्सएलआरआइ के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से 28 नवंबर को जेआरडी टाटा ऑरेशन का आयोजन किया जायेगा. इसमें डॉ. शशि थरूर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम में वे बिजनेस एथिक्स पर अपनी बात रखेंगे.

डिजिटल संसद के अनुसार डॉ. शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य हैं और वर्तमान में लोकसभा की विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं.

एक्सएलआरआइ में जेआरडी टाटा ऑरेशन की शुरुआत 1991 में हुई थी. संस्थान की ओर से यह कार्यक्रम बिजनेस एथिक्स और जिम्मेदार नेतृत्व से जुड़े विषयों पर संवाद के लिए आयोजित किया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola