KPS मानगो ने शुरू किया नया वेब एप, अब ऑनलाइन दर्ज होंगी अभिभावकों की शिकायतें और सुझाव

Updated:
विज्ञापन

इनॉगरेशन में शामिल स्कूल प्रबंधन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केरला पब्लिक स्कूल (KPS) मानगो ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच संवाद को बेहतर बनाने के लिए एक नया वेब ऐप लॉन्च किया है. यह डिजिटल प्लेटफॉर्म अभिभावकों को सीधे अपनी शिकायतें और सुझाव स्कूल तक पहुंचाने की सुविधा देता है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में एक नयी पहल करते हुए केरला पब्लिक स्कूल (KPS) मानगो ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच संवाद को मजबूत करने के लिए विशेष वेब एप kpsparentsvoice.com लॉन्च किया है.

विज्ञापन

अब अभिभावकों की शिकायतें और सुझाव केवल स्कूल के गेट पर लगे ‘सजेशन बॉक्स’ तक सीमित नहीं रहेंगे. वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी बात स्कूल प्रबंधन तक पहुंचा सकेंगे. स्कूल की ओर से इन शिकायतों और सुझावों का तय समय-सीमा के भीतर निपटारा करने की व्यवस्था की गयी है.

डिजिटल प्लेटफॉर्म से सीधे स्कूल तक पहुंचेगी बात

नये वेब एप का उद्देश्य अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच संवाद को आसान और पारदर्शी बनाना है. अभिभावक अपनी समस्या, शिकायत या सुझाव डिजिटल माध्यम से दर्ज कर सकेंगे.

स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस पहल से अभिभावकों की बात सीधे संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उसके समाधान की प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद मिलेगी. इससे स्कूल और अभिभावकों के बीच संवाद का एक नया डिजिटल माध्यम तैयार होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola