ममता बनर्जी की 10 'महा-प्रतिज्ञाएं': लक्ष्मी भंडार की राशि बढ़ी, बेरोजगारों को भत्ता, जानें दीदी के पिटारे से और क्या निकला

Updated at : 20 Mar 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
TMC manifesto 2026 Mamata Banerjee released Didi 10 promises

बंगाल चुनाव 2026 के लिए इस्तहार 2026 जारी करतीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.

TMC Manifesto 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. ममता बनर्जी की 10 महा-प्रतिज्ञा में महिलाओं को घर, युवाओं को रोजगार गारंटी और डिजिटल बंगाल जैसी नयी योजनाएं शामिल हैं. जानें ‘दीदी की 10 प्रतिज्ञा’ वाले पिटारे से क्या-क्या निकला.

विज्ञापन

TMC Manifesto 2026: तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. इस बार ममता बनर्जी ने 88 पेज के मेनिफेस्टो में ‘दीदी की 10 प्रतिज्ञा’ (Protigya) जारी की है. ममता बनर्जी की इस 10 महा-प्रतिज्ञा में महिलाओं, युवाओं और आवास योजनाओं पर खास फोकस है. पिछले चुनावों की तुलना में कई नयी घोषणाएं हैं, जो सीधे मतदाताओं को प्रभावित कर सकती हैं.

टीएमसी का घोषणा पत्र : इस्तेहार 2026

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) का घोषणापत्र जारी किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के हर प्रखंड में ‘दुआरे चिकित्सा’ शिविर आयोजित किये जायेंगे. ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में 500 रुपए की वृद्धि का वादा किया गया है. घोषणा पत्र को ‘इस्तहार 2026’ नाम दिया गया है. ममता बनर्जी ने अपने 88 पेज का विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए कहा कि ये प्रतिज्ञाएं अगले 5 वर्षों के सुशासन का आधार होंगी.

लक्ष्मी भंडार : अब माताओं-बहनों को मिलेंगे ज्यादा पैसे

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ममता बनर्जी ने लक्ष्मी भंडार योजना को लेकर सबसे बड़ा ऐलान किया है. ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की मासिक सहायता राशि में 500 रुपए की सीधी बढ़ोतरी कर दी गयी है.

  • सामान्य वर्ग : अब 1,500 रुपए प्रति माह (सालाना 18,000 रुपए)
  • SC/ST वर्ग : अब 1,700 रुपए प्रति माह (सालाना 20,400 रुपए)

युवाओं के लिए ‘युवा-साथी’ योजना

बंगाल के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए ‘बांग्लार युवा-साथी’ परियोजना को जारी रखने का संकल्प लिया गया है. इसके तहत पात्र युवाओं को 1,500 रुपए मासिक (सालाना 18,000 रुपए) की वित्तीय सहायता दी जायेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसानों के लिए 30,000 करोड़ का ‘कृषि बजट’

ममता बनर्जी ने किसानों और भूमिहीन खेतिहरों के लिए एक अलग ‘कृषि बजट’ लाने का वादा किया है. इसके लिए 30,000 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान किया जायेगा. इससे कृषि क्षेत्र का कायाकल्प करने का लक्ष्य है.

स्वास्थ्य और शिक्षा : अब घर के करीब मिलेंगी सुविधाएं

  • दुआरे चिकित्सा (Doorstep Treatment): हर ब्लॉक और शहर में साल भर ‘दुआरे चिकित्सा’ शिविर लगाये जायेंगे.
  • बांग्लार शिक्षा-प्रांगण : सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने के लिए विशेष निवेश किया जायेगा.

बंगाल के विकास का पहिया निरंतर घूमता रहे और हर घर में खुशहाली का दीया जले, यही मेरा उद्देश्य है। ये 10 प्रतिज्ञाएं अगले 5 साल तक सुशासन का पथ-प्रशस्त करेंगी.

ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

प्रशासनिक सुधार : 7 नये जिलों का तोहफा

प्रशासन को आम लोगों के और करीब ले जाने के लिए ममता बनर्जी ने राज्य में 7 नये जिलों के गठन की घोषणा की है. इसके साथ ही नगरपालिकाओं (Municipalities) की संख्या में भी वृद्धि की जायेगी.

अन्य योजनाएं

  • आवास योजना : हर परिवार को पक्का मकान और शुद्ध पेयजल का कनेक्शन.
  • बुजुर्ग सुरक्षा : वृद्धावस्था पेंशन का दायरा बढ़ाना और निरंतरता सुनिश्चित करना.
  • व्यापार : बंगाल को वैश्विक व्यापार केंद्र (Global Trade Centre) बनाना.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, कहां से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी?

ममता बनर्जी का मिशन 226: भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव, 291 सीटों पर TMC कैंडिडेट फाइनल, जानें क्या है दीदी का मास्टर प्लान

बंगाल चुनाव 2026: कल्याणकारी योजनाएं बनाम सत्ता-विरोधी लहर, ममता बनर्जी के 15 साल के शासन की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola