पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प
Updated at : 30 Jul 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

केयू: पीजी विभाग, टाटा, कॉमर्स व महिला कॉलेज में किया गया पौधरोपण टाटा कॉलेज व कॉमर्स कॉलेज में विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली पीजी विभाग, टाटा कॉलज व कॉमर्स कॉलेज में एनएसएस की ओर से किया गया पौधरोपण कार्यक्रम में कुलपति डॉ शुक्ला महंती हुईं शामिल चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय स्वयं सेवक (एनएसएस) […]
विज्ञापन
केयू: पीजी विभाग, टाटा, कॉमर्स व महिला कॉलेज में किया गया पौधरोपण
टाटा कॉलेज व कॉमर्स कॉलेज में विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली
पीजी विभाग, टाटा कॉलज व कॉमर्स कॉलेज में एनएसएस की ओर से किया गया पौधरोपण
कार्यक्रम में कुलपति डॉ शुक्ला महंती हुईं शामिल
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय स्वयं सेवक (एनएसएस) की ओर से शनिवार को पीजी विभाग, टाटा कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज व महिला कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाये गये. टाटा कॉलेज में 50, पीजी विभाग में 60, कॉमर्स कॉलेज में 40-40 पौधे लगाये गये. बताैर मुख्य अतिथि केयू की कुलपति डॉ शुक्ला महंती व डीएसडब्ल्यू प्रो एके उपाध्याय व अन्य उपस्थित थे. अतिथियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया.
इस दौरान टाटा कॉलेज व कॉमर्स कॉलेज मे विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली भी निकाली. लोगों को संदेश दिया कि यदि पर्यावरण की सुरक्षा करनी है तो पौधे लगाना महत्वपूर्ण है. कुलपति डॉ शुक्ला माहंती ने कहा कि लगातार विवि की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन करता रहेगा. संदेश दिया कि पौधों की सुरक्षा करें. कहा कि अभी के दौर में पर्यावरण की सुरक्षा एक चुनौती बन गयी है. हर एक को आगे आकर पर्यावरण की रक्षा करने की जरूरत है. प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने की जरूरत है. मौके पर टाटा कॉलेज की प्रचार्या प्रो कस्तुरी बोयपाई, डॉ एसपी मंडल समेत एनएसएस वोलेंटियर उपस्थित थे.
केयू में डीआरडीए डायरेक्टर ने किया पौधरोपण: चाईबासा. पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट में पौधरोपण किया गया. डीआरडीए डायरेक्टर सह जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने कुमारडुंगी आर्चरी अकादमी के खिलाड़ियों संग पौधरोपण किया. मौके पर श्री कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण करें. रोपे गये पौधे का संरक्षण करें. मौके पर आर्चरी प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




