शेफ रणवीर सिंह बरार की स्टाइल में घर पर बनाएं इटालियन‑स्टाइल Pink Sauce Pasta, जानें आसान रेसिपी

पिंक सॉस पास्ता रेसिपी Pic Credits: Youtube
Pink Sauce Pasta: अगर आप घर पर टेस्टी और क्रेमी पास्ता बनाना चाहते हैं, तो शेफ रणवीर बरार की पिंक सॉस पास्ता की इस रेसिपी को फॉलो करें. इसे बनाना आसान है और बच्चे-बड़े सभी को यह जरूर पसंद आएगा.
Pink Sauce Pasta Recipe: क्या आप अपने बच्चों के टिफिन में कुछ खास बनाना चाहते हैं, या फैमिली डिनर के लिए टेस्टी और क्रेमी डिश तैयार करना चाहते हैं? तो शेफ रणवीर सिंह बरार की पिंक सॉस पास्ता रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. यह पास्ता न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि बनाने में भी आसान और जल्दी तैयार होने वाली है. गरमा‑गरम, क्रीमी और कई सब्जियों से भरी यह डिश हर उम्र के लोगों को पसंद आएगी. आइए, इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाइ स्टेप पिंक सॉस पास्ता की पूरी रेसिपी बताते हैं.
पिंक सॉस पास्ता बनाने की सामग्री
पास्ता उबालने के लिए:
• 2 कप पेनने पास्ता
• स्वाद अनुसार नमक
• 2 टेबल स्पून तेल
पिंक सॉस के लिए:
• 2 टेबल स्पून तेल
• 3 से 4 लहसुन की कलियां अच्छे से कुचली हुई
• 2 बड़े प्याज बारीक कटे हुए
• 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
• 6 बड़े टमाटर, प्यूरी किए हुए
• स्वाद अनुसार नमक
• उबला हुआ पेनने पास्ता
• 2 से 3 टेबल स्पून केचप
• आधा कप स्वीट कॉर्न, उबला हुआ
• 1 बड़ा शिमला मिर्च, क्यूब्स में कटा हुआ
• 2 टीस्पून ऑरेगैनो
• डेढ़ टीस्पून चिली फ्लेक्स
• 2 टेबल स्पून बटर
• एक चौथाई कप फ्रेश क्रीम
• थोड़ी हरी धनिया बारीक कटी हुई
• एक चौथाई कप चीज अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
यह भी पढ़ें: शेफ रणवीर बरार से सीखें घर पर मसालेदार आलू और क्रिस्पी पूरी बनाने का तरीका
पिंक सॉस पास्ता बनाने की रेसिपी
- पास्ता उबालें: एक भारी तले की कड़ाही में पानी गर्म करें, नमक और तेल डालें, उबाल आने पर पास्ता डालें और लगभग 90 प्रतिशत तक पकाएं.
- पास्ता स्ट्रेन करें: पास्ता छानकर एक बाउल में रखें, ऊपर थोड़ा तेल डालें ताकि चिपके नहीं. पास्ता वॉटर को बचाकर रख लें.
- सॉस बनाना शुरू करें: एक अलग पैन में तेल गर्म करें, लहसुन डालें और खुशबू आने तक भूनें.
- प्याज डालें: प्याज डालकर स्लाई ट्रांसलूसेंट होने तक पकाएं.
- मसाले और टमाटर डालें: लाल मिर्च पाउडर डालें और मिलाएं, फिर टमाटर की प्यूरी और नमक डालकर 5 से 7 मिनट पकाएं.
- पास्ता और सब्जियां मिलाएं: उबला पास्ता डालें, केचप, स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च, ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- क्रेम और बटर डालें: बटर और फ्रेश क्रीम डालें, अच्छी तरह मिलाकर एक मिनट तक पकाएं.
- गार्निश करें: हरी धनिया और कद्दूकस किया हुआ चीज डालकर सजाएं.
पिंक सॉस पास्ता के लिए टिप्स
• पास्ता को 90 प्रतिशत तक ही उबालें, बाकी सॉस में पक जाएगा.
• पास्ता ज्यादा न पकाएं, नहीं तो बहुत सॉफ्ट हो जाएगा.
• क्रीम डालते ही आग से उतार दें, वरना फट सकती है.
• अपनी पसंद के अनुसार हरी धनिया और चीज बढ़ा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बिना फर्मेंटेशन के बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी वेजिटेबल सूजी उत्तपम, डिनर के लिए परफेक्ट लाइट मील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




