SUV से MPV तक, Kia हर कार पर दे रही बढ़िया ऑफर
Published by : Shivani Shah Updated At : 27 Mar 2026 7:05 AM
किआ कार्निवल / फोटो- किआ
अगर आप नई Kia कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मार्च 2026 आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है. कंपनी अपने SUV और MPV पोर्टफोलियो पर जबरदस्त ऑफर्स दे रही है, जहां ग्राहकों को लाखों तक की बचत का फायदा मिल रहा है.
Kia India ने मार्च 2026 के लिए अपने पूरे लाइनअप पर स्पेशल ऑफर्स का ऐलान किया है. इस लाइनअप में SUVs और MPVs दोनों सेगमेंट शामिल हैं. ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस, स्क्रैपेज इंसेंटिव और कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा दे रही है. हालांकि, ये ऑफर्स लिमिटेड टाइम तक के लिए ही वैलिड हैं.
Kia Carnival पर सबसे ज्यादा फायदा
Kia की फ्लैगशिप MPV Carnival पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है. इस पर टोटल 1 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. हालांकि, इसमें डायरेक्ट कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट ऑफर्स मिलाकर अच्छी बचत हो सकती है.
Kia Carens Clavis EV: इलेक्ट्रिक मॉडल पर खास ऑफर
Kia अपनी इलेक्ट्रिक स्ट्रैटेजी को बढ़ावा देते हुए Carens Clavis EV पर भी अच्छे ऑफर्स दे रही है. इस EV पर 90,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट इंसेंटिव शामिल हैं.
Kia Carens Clavis: पेट्रोल/डीजल वर्जन पर भी छूट
Kia Carens Clavis के ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) वर्जन पर 80,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, लॉयल्टी बोनस, स्क्रैपेज और कॉर्पोरेट स्कीम्स शामिल हैं.
Kia Syros: नए मॉडल पर भी ऑफर
हाल ही में लॉन्च हुई Kia Syros पर 60,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसमें एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी ऑफर और स्क्रैपेज इंसेंटिव के साथ हल्का कैश डिस्काउंट भी शामिल है.
Kia Seltos और Carens पर लिमिटेड छूट
Kia Seltos पर 40,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जो मुख्य रूप से एक्सचेंज बोनस और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे ऑफर्स के रूप में हैं.
वहीं, Kia Carens पर भी 40,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं.
Kia Sonet: कॉम्पैक्ट SUV पर भी फायदा
Kia Sonet पर 35,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस के साथ लॉयल्टी और स्क्रैपेज इंसेंटिव भी शामिल हो सकते हैं, जो ग्राहक की पात्रता पर निर्भर करेंगे.
यह भी पढ़ें: ₹80000 तक सस्ती मिल रही Renault की टॉप 3 कार, जानिए ऑफर डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










