सावधान! जनगणना में पूछे गलत सवाल तो सीधे जाएंगे जेल, 3 साल की सजा का प्रावधान

Updated:
विज्ञापन
Census

जनगणना करती अधिकारी, फोटो AI

Census: जनगणना के दौरान जानबूझकर कोई भी आपत्तिजनक या अनुचित प्रश्न पूछने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की सजा हो सकती है. जनगणना आयुक्त ने इसको लेकर लेटेस्ट सर्कुलर जारी किया है.

विज्ञापन

Census: जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने सभी राज्यों को सर्कुलर जारी किया. जिसमें बताया- दोषी पाए जाने पर 1000 रुपये के जुर्माने से लेकर तीन साल तक का कारावास या दोनों हो सकता है.

ऐसा करने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

आदेश में कहा गया कि यदि कोई जनगणना अधिकारी जानबूझकर कोई आपत्तिजनक या अनुचित प्रश्न पूछता है. जानबूझकर कोई गलत जानकारी देता है. केंद्र सरकार या राज्य सरकार की पूर्व अनुमति के बिना जनगणना के दौरान किसी भी जानकारी का खुलासा करता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.

लापरवाही या आदेश की अवहेलना करने पर भी होगी कार्रवाई

आदेश के मुताबिक, जनगणना के दौरान किसी भी कर्तव्य का पालन करते समय उचित सावधानी बरतने में लापरवाही. किसी आदेश की अवहेलना करने वाला, किसी अन्य व्यक्ति को किसी कर्तव्य का पालन करने में बाधा डालने वाला या अवरोध उत्पन्न करने वाला अधिकारी भी दोषी पाया जाएगा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola