घटना की हो रही उच्च स्तरीय जांच : एजीएम

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के उपमहाप्रबंधक (एजीएम) अनिर्बान दत्ता व मुख्य विद्युत अभियंता गौतम बनर्जी ने शुक्रवार को चक्रधरपुर का दौरा किया. दौरे के क्रम में श्री दत्ता ने रेल मंडल के राउरकेला रेलखंड का जायजा लिया. साथ ही ट्रैक की स्थिति और यात्री सुविधाओं पर नजर दौड़ायी. वहीं चक्रधरपुर में रेल मंडल प्रबंधक […]
चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के उपमहाप्रबंधक (एजीएम) अनिर्बान दत्ता व मुख्य विद्युत अभियंता गौतम बनर्जी ने शुक्रवार को चक्रधरपुर का दौरा किया. दौरे के क्रम में श्री दत्ता ने रेल मंडल के राउरकेला रेलखंड का जायजा लिया. साथ ही ट्रैक की स्थिति और यात्री सुविधाओं पर नजर दौड़ायी. वहीं चक्रधरपुर में रेल मंडल प्रबंधक छत्रसाल सिंह समेत सभी वरीय अधिकारियों संग बैठक की, जिसमें मंडल के विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने का आदेश दिया. प्रभात खबर से वार्ता में एजीएम श्री दत्ता ने कहा कि सिग्नल तोड़ने की घटना में जांच करने वे नहीं आये हैं. इस मामले के लिए रेल मंडल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय जांच टीम गठित हुई है, जो जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




