ट्रेन चालक सस्पेंड
Updated at : 29 Jul 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

टूनिया में सिग्नल तोड़ मालगाड़ी 20 किमी तक दौड़ाने का मामला चक्रधरपुर : गोइलकेरा-सोनुवा रेलखंड के टुनिया में सिग्नल तोड़ने वाले मालगाड़ी के चालक राउरकेला के सीआर पंडा को सस्पेंड कर दिया गया है. डीइइ (ओपी) के आदेश पर राउरकेला के टीएफआर ने उक्त कार्रवाई की है. मामले में अभी भी उच्चस्तरीय जांच जारी है. […]
विज्ञापन
टूनिया में सिग्नल तोड़ मालगाड़ी 20 किमी तक दौड़ाने का मामला
चक्रधरपुर : गोइलकेरा-सोनुवा रेलखंड के टुनिया में सिग्नल तोड़ने वाले मालगाड़ी के चालक राउरकेला के सीआर पंडा को सस्पेंड कर दिया गया है. डीइइ (ओपी) के आदेश पर राउरकेला के टीएफआर ने उक्त कार्रवाई की है. मामले में अभी भी उच्चस्तरीय जांच जारी है. सिग्नल तोड़ने की घटना के बाद से मालगाड़ी चक्रधरपुर में है. मालूम हो कि बुधवार को गोइलकेरा-सोनुवा रेलखंड के टुनिया स्टेशन पर मालगाड़ी के चालक द्वारा सिग्नल तोड़ा गया था. रेलवे के लिए सिग्नल तोड़ना एक गंभीर मामला है. घटना के अनुसंधान में उच्चस्तरीय कमेटी जुटी हुई है. रेल चालक समेत संबंधित विभागों का रिपोर्ट लिया जा रहा है.
टाटानगर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शार्ट सर्किट से लगी आग. टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शुक्रवार तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. तत्काल तीन फायर इंर्स्टूमेंट की मदद से रेल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. घटना सुबह करीब सवा चार बजे की है. प्लेटफॉर्म नंबर एक के खंभा नंबर 15 में आग की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गयी. आग लगने की सूचना मंडल के रेल अधिकारियों को बाद में दी गयी. दपू रेलवे के एजीएम ने चक्रधरपुर मंडल का दौरा किया. दक्षिण पूर्व रेलवे के उपमहाप्रबंधक (एजीएम) अनिर्बान दत्ता व मुख्य विद्युत अभियंता गौतम बनर्जी ने शुक्रवार को चक्रधरपुर का दौरा किया. दौरे के क्रम में श्री दत्ता ने रेल मंडल के राउरकेला रेलखंड का जायजा लिया. साथ ही ट्रैक की स्थिति और यात्री सुविधाओं पर नजर दौड़ायी. वहीं चक्रधरपुर में रेल मंडल प्रबंधक छत्रसाल सिंह समेत सभी वरीय अधिकारियों संग बैठक की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




