केंद्रीय टीम ने सराहा नोवामुंडी व खूंटपानी की हस्तकला को

Updated at : 28 Jul 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय टीम ने सराहा नोवामुंडी व खूंटपानी की हस्तकला को

चाईबासा : दिल्ली व रांची से आयी केंद्रीय टीम ने गुरुवार को राजकीय रस्सेल हाई स्कूल, जगन्नाथपुर कस्तूरबा, नोवामुंडी कस्तूरबा, मांगीलाल रूंगटा, कस्तूरबा खूंटपानी का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने इंफॉरमेशन कम्युनिकेशन ट्रेनिंग, वोकेशनल एजुकेशन, लैब, लाइब्रेरी का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने अधिक से अधिक लाइब्रेरी व लैब उपयोग बच्चों को करने […]

विज्ञापन

चाईबासा : दिल्ली व रांची से आयी केंद्रीय टीम ने गुरुवार को राजकीय रस्सेल हाई स्कूल, जगन्नाथपुर कस्तूरबा, नोवामुंडी कस्तूरबा, मांगीलाल रूंगटा, कस्तूरबा खूंटपानी का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने इंफॉरमेशन कम्युनिकेशन ट्रेनिंग, वोकेशनल एजुकेशन, लैब, लाइब्रेरी का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने अधिक से अधिक लाइब्रेरी व लैब उपयोग बच्चों को करने की सलाह दी.

सबसे पहले लेबोरेटरी के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का टीम ने निर्देश दिया. लैब व लाइब्रेरी में अधिक से अधिक बच्चों को समय बिताने देने का निर्देश शिक्षकों को दिया. नोवामुंडी व खूंटपानी कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की ओर से बने हस्त शिल्प की टीम ने खूब प्रशंसा की. वाकेशनल ट्रेनिंग के तहत स्कूल में लगे स्वास्थ्य जांच उपकरण से टीम ने स्वास्थ्य की जांच भी करवायी. टीम में दिल्ली से जोस्फीन, रांची से श्री सोरेन, डीइओ प्रदीप चौबे आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola