झींकपानी डीएवी स्कूल में मना करगिल दिवस

झींकपानी : डीएवी पब्लिक स्कूल एसीसी झींकपानी में बुधवार को करगिल दिवस मनाया गया. प्राचार्य आरके सिन्हा ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक है. मौके पर सामाजिक विज्ञान के शिक्षक पीके आचार्य ने कहा कि करगिल युद्ध हमारे वीर सपूतों के शौर्य, साहस एवं शहादत की गाथा को दुहराता है. हिंदी शिक्षक […]
झींकपानी : डीएवी पब्लिक स्कूल एसीसी झींकपानी में बुधवार को करगिल दिवस मनाया गया. प्राचार्य आरके सिन्हा ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक है. मौके पर सामाजिक विज्ञान के शिक्षक पीके आचार्य ने कहा कि करगिल युद्ध हमारे वीर सपूतों के शौर्य, साहस एवं शहादत की गाथा को दुहराता है.
हिंदी शिक्षक आर पी सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे सैनिकों की सफलता प्रशंसनीय है. अंग्रेजी के अध्यापक डॉ रहमातुल्ला ने कहा कि आज का दिन सच्चे अर्थों में उन सपूतों की स्मृति में समर्पित है. मंच संचालन का कार्य कक्षा दसवीं की छात्रा अपर्णा मेशपाल तथा निधि बिनानी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




