नक्सली खोज में निकले पुलिस ने शराब भट्ठी ध्वस्त की

पटमदा : एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश, सचिन उर्फ राम प्रसाद मांडी, मदन महतो आदि के तलाश में निकले पुलिस अभियान दल ने बुधवार को लौटते वक्त बाटालुका जंगल में अवैध रूप से चलाये जा रहे कई महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. वहीं शराब माफिया पुलिस को देख भागने […]
पटमदा : एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश, सचिन उर्फ राम प्रसाद मांडी, मदन महतो आदि के तलाश में निकले पुलिस अभियान दल ने बुधवार को लौटते वक्त बाटालुका जंगल में अवैध रूप से चलाये जा रहे कई महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. वहीं शराब माफिया पुलिस को देख भागने में सफल रहे. अभियान एसपी प्रणव आनंद झा के नेतृत्व में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया. पुलिस ने यह अभियान सारी,
बाटालुका, आमदापहाड़ी, जेरका, अोपो, राजावासा, नूतनडीह व एमजीएम थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में चलाया. पुलिस को सूचना मिली थी कि आकाश के नेतृत्व में नक्सलियों का बड़ा दल इन क्षेत्रों में शरण लिए हुए है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने यह अभियान चलाया. हालांकि इस अभियान में पुलिस को कोई विशेष सफलता नहीं मिल पायी है.
पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद महुआ शराब को जमीन पर गिरा कर बरबाद कर दिया है . अभियान में पटमदा थाना प्रभारी महेंद्र कुमार कारमाली, भारी संख्या में पुलिस बल व जगवार के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




