‘ॐ नमः शिवाय’ से गूंजा कांग्रेस भवन
Updated at : 25 Jul 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

तीसरी सोमवारी पर कांग्रेस ने किया रुद्राभिषेक चाईबासा : कांग्रेस भवन चाईबासा में श्रावण की तीसरी सोमवारी को नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. कांग्रेस ने झारखंड में अच्छी वर्षा, अमरनाथ यात्रा के दौरान मृत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति और पश्चिम सिंहभूम की जनता की सुख-शांति-समृद्धि, आरोग्य के लिए […]
विज्ञापन
तीसरी सोमवारी पर कांग्रेस ने किया रुद्राभिषेक
चाईबासा : कांग्रेस भवन चाईबासा में श्रावण की तीसरी सोमवारी को नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. कांग्रेस ने झारखंड में अच्छी वर्षा, अमरनाथ यात्रा के दौरान मृत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति और पश्चिम सिंहभूम की जनता की सुख-शांति-समृद्धि, आरोग्य के लिए उक्त अनुष्ठान किया. नगर अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने कहा कि अनुष्ठान के दौरान कांग्रेस भवन शिव पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ से गुंजायमान हो उठा. रुद्राभिषेक के पश्चात भक्तों में खिचड़ी भोग का वितरण हुआ.
कार्यक्रम में सुनील नंदी, रवि रजक, विकास गर्ग, मुकेश कुमार, महेंद्र जामुदा, सुशील कुमार दास आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकू, नगर पर्षद चेयरमैन नीला नाग, युवा नेता सह अधिवक्ता महेंद्र जामुदा, राहुल आदत्यि, नगर महासचिव मो सलीम, मुकेश कुमार, टी जानकी राव, जॉन तामसोय, रणजीत मिश्रा, पुरुषोत्तम मिश्रा व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




