सीकेपी : सड़कें बनी तालाब, घर-दुकानों में घुसा पानी

Updated at : 24 Jul 2017 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
सीकेपी : सड़कें बनी तालाब, घर-दुकानों में घुसा पानी

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर व आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश से सड़कें तालाब बन गयी हैं. जबकि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. शहर के निचले इलाके के चिरंजीवी ब्लॉक, पंपरोड और रेलवे इस्ट कॉलोनी जाने वाली सड़क, लोको, पोटरखोली और डब्लिंग कॉलोनी में […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर व आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश से सड़कें तालाब बन गयी हैं. जबकि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. शहर के निचले इलाके के चिरंजीवी ब्लॉक, पंपरोड और रेलवे इस्ट कॉलोनी जाने वाली सड़क, लोको, पोटरखोली और डब्लिंग कॉलोनी में भारी जलजमाव है.

रेलवे व शहरी क्षेत्र से जल निकासी नहीं होने के कारण सड़कें दरिया बन गयी हैं. इससे राहगीरों व बाइक सवारों को आवागमन में मुश्किल हो रही है. जबकि चिरंजीवी ब्लॉक और पंपरोड के लाडो जोंको, प्रखंड कार्यालय स्थित आधा दर्जन दुकान व हरिशंकर प्रधान के घर में पानी घुस गया.

लगातार बारिश से शहर के निचले क्षेत्रों में जलजमाव, परेशानी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola