चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन सिद्धियों की देवी का करें पूजन, यहां पढ़ें मां सिद्धिदात्री की पूरी आरती

Published by : Neha Kumari Updated At : 27 Mar 2026 4:51 AM

विज्ञापन

मां सिद्धिदात्री

Maa Siddhidhatri Ki Aarti: आज 27 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन है. इस दिन घरों और मंदिरों में माता सिद्धिदात्री की पूजा और आरती करने का विधान है. मान्यता है कि आरती के पाठ से पूजा का फल दोगुना हो जाता है और मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

विज्ञापन

Maa Siddhidhatri Ki Aarti: चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है, जो सभी सिद्धियों और दिव्य शक्तियों को प्रदान करने वाली देवी मानी जाती हैं. धार्मिक मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की कृपा से भक्तों को ज्ञान, सफलता और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है. नवरात्रि के अंतिम दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से मां का पूजन करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. पूजा के बाद आरती अवश्य करनी चाहिए, क्योंकि आरती के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है.

मां सिद्धिदात्री की आरती | Maa Siddhidhatri Ki Aarti

जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता,
तू भक्तों की रक्षक, तू दासों की माता..

तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि,
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि..

कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम,
जब भी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम..

तेरी पूजा में तो कोई विधि नहीं है,
तू जगदंबे दाती, तू सर्वसिद्धि है..

रविवार को तेरा सुमिरन करे जो,
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो..

तुम सब काज उसके कराती हो पूरे,
कभी काम उसके रहें न अधूरे..

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया,
रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया..

सर्व सिद्धि दाती, वह है भाग्यशाली,
जो है तेरे दर का ही अंबे सवाली..

हिमाचल पर्वत है जहां वास तेरा,
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा..

मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता,
वंदना है सवाली, तू जिसकी दाता..

मां सिद्धिदात्री को लगाएं इन चीजों का भोग

  • मां सिद्धिदात्री को तिल या तिल से बनी मिठाई का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है.
  • इस दिन हलवा-पूरी और चने का प्रसाद अर्पित करना भी बहुत फलदायी होता है.
  • तिल से बने लड्डू या अन्य मिठाई चढ़ाने से मां सिद्धिदात्री प्रसन्न होती हैं.
  • कन्या पूजन के साथ प्रसाद का वितरण करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है.
  • जरूरतमंदों को तिल या भोजन का दान करने से सिद्धि और सफलता मिलती है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola