चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म

Updated at : 17 Jul 2017 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म

बंदगांव : कराइकेला थाना क्षेत्र घागरा गांव में एक युवक द्वारा रिश्ते में भतीजी लगने वाली एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है. घटना के बाद आरोपी फरार है. जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई की दोपहर करीब […]

विज्ञापन

बंदगांव : कराइकेला थाना क्षेत्र घागरा गांव में एक युवक द्वारा रिश्ते में भतीजी लगने वाली एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने के मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है. घटना के बाद आरोपी फरार है. जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे 16 वर्षीया किशोरी बरतन साफ करने तालाब गयी थी. तालाब के सामने ही रहने वाले उसी गांव के ओंकार पाड़ेया उर्फ दुगर पाड़ेया (24) नामक युवक, जो रिश्ते में लड़की का चाचा लगता है, ने सुनसान देख कर लड़की को धर दबोचा और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद लड़की ने घरवालों को इसकी जानकारी दी. लड़की के पिता ने लड़के के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लड़की को मेडिकल जांच के लिए चाईबासा भेज दिया गया है. घटना के बाद से ही युवक गांव से फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola