JMM का मिशन असम: तीर-धनुष के साथ 18 प्रत्याशी मैदान में, CM हेमंत आज होंगे रवाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, Pic Credit- X
Assam Election 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन समेत 21 स्टार प्रचारक 28 मार्च से असम में झामुमो का परचम लहरायेंगे. 18 सीटों पर तीर-धनुष के साथ चुनावी दंगल की तैयारी पूरी हो चुकी है. चुनाव प्रचार को लेकर झामुमो की तैयारी पूरी हो चुकी है. देखिए असम चुनाव की विस्तृत रिपोर्ट.
Assam Election 2026, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन समेत झामुमो के सभी 21 स्टार प्रचारकों का प्रचार अभियान 28 मार्च से असम में शुरू होगा. असम में झामुमो प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित हो चुका है. कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं. उन्हें झामुमो का चुनाव चिह्न तीर-धनुष आवंटित हुआ है. झामुमो ने कुल 21 सीटों पर प्रत्याशी उतारा था. 24 मार्च को हुई स्क्रूटनी में तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया है. बताया गया कि बोकाजन सुरक्षित सीट से प्रताप चिंग रंगफार, माकुम सीट से मुना कर्मकार व तीताबोर सीट से सुनिया तांती का नामांकन रद्द हुआ है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 मार्च की शाम को होंगे रवाना
बताया गया कि 21 स्टार प्रचारक 19 विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग प्रचार करेंगे. मुख्यमंत्री 27 मार्च की शाम असम रवाना हो जायेंगे. 28 को वह गुवाहाटी में रुकेंगे और दिन के 2.30 बजे से गोसाईगांव सीट पर चुनाव प्रचार करने गुवाहाटी से हैलीकॉप्टर के जरिये जायेंगे. असम में स्टार प्रचारकों के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर ली गयी है. स्पेन एयर प्राइवेट लिमिटेड के एयरक्राफ्ट बेल 429 लिया गया है. पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय पूर्व से वहां सारी व्यवस्था कर रहे हैं. साथ में मंत्री चमरा लिंडा, दीपक बिरुवा, रामसूर्या मुंडा, सुदीप गुड़िया भी हैं. बताया गया कि रामनवमी की शोभायात्रा के बाद सभी अन्य स्टार प्रचारक भी असम के लिए रवाना हो जायेंगे. नौ अप्रैल को मतदान है. सारे स्टार कैंपेनर सात अप्रैल तक असम में ही रहकर प्रचार अभियान चलायेंगे.
Also Read: East Singhbhum: जादूगोड़ा की सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा, रोकने में प्रशासन नाकाम
झामुमो पूरे दम से लड़ रहा चुनाव : विनोद पांडेय
झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि झामुमो पूरे दम-खम के साथ असम के चुनावी मैदान में है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सभी स्टार प्रचारक 28 को पहुंच जायेंगे और प्रचार अभियान शुरू हो जायेगा. 26 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी. 24 मार्च को स्क्रूटनी थी. कुछ प्रत्याशियों को छोड़कर सभी का नामांकन सही पाया गया और अब झामुमो के 18 प्रत्याशी मैदान में हैं.
सीएम लगातार ले रहे हैं जानकारी
बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से ही असम चुनाव की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. वह लगातार असम में कैंप कर रहे झामुमो के मंत्री व महासचिव से संपर्क में हैं. 28 को उनका कार्यक्रम तैयार किया गया है.
Also Read: लोहरदगा में काल बनी स्कॉर्पियो: कचमच्ची के पास बाइक से सीधी भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




