रामनवमी को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Author Kedar mahto bero
Updated:
विज्ञापन

रामनवमी शोभायात्रा व मेला को लेकर बेड़ो, नरकोपी, लापुंग व इटकी थाना पुलिस सतर्क है.
विज्ञापन
बेड़ो.
रामनवमी शोभायात्रा व मेला को लेकर बेड़ो, नरकोपी, लापुंग व इटकी थाना पुलिस सतर्क है. रामनवमी शोभायात्रा मार्ग व मेला को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने को लेकर डीएसपी अशोक कुमार राम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया. पुलिस ने शोभायात्रा के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया. डीएसपी ने कहा कि पूरे क्षेत्र को संवेदनशील व सामान्य क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है. पूरे इलाके में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी व स्पेशल पुलिस फोर्स तैनात किये जायेंगे. जुलूस व शोभायात्रा का ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जायेगी. सादे लिबास में भी पुलिस तैनात रहेगी. फ्लैग मार्च मे बेड़ो थाना प्रभारी सूजीत कुमार उरांव, इटकी थाना प्रभारी मनीष कुमार, नरकोपी प्रभारी नागेश्वर साव, लापुंग थाना प्रभारी गोविंद, आरक्षी अवर निरीक्षक अनिल टोप्पो, उत्तम कुमार पासवान, अक्षय कुमार सिंह सहित दर्जनों पुलिस के जवान शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










