नौकरी से ज्यादा बिजनेस में नाम कमाते हैं इस तारीख वाले लोग, जानें आपके लिए कौन सा काम है बेस्ट

न्यूमरोलॉजी, फोटो: AI
क्या आपकी जन्मतिथि आपको एक सफल बिजनेसमैन बना सकती है. जानें अंकज्योतिष के अनुसार आपके करियर के लिए क्या बेस्ट है.
Numerology: क्या आप भी हर सोमवार ऑफिस जाने में आलस महसूस करते हैं. या फिर आपको लगता है कि आप किसी की जी-हुजूरी करने के लिए नहीं बल्कि खुद का कुछ बड़ा करने के लिए बने हैं. असल में आपकी जन्मतिथि आपके करियर के बारे में बहुत बड़ा राज खोलती है. अंकज्योतिष के अनुसार कुछ खास तारीखों पर जन्म लेने वाले लोग पैदाइशी लीडर होते हैं. इन लोगों के खून में ही रिस्क लेना और टीम को संभालना होता है. यही वजह है कि ये लोग मामूली नौकरी में घुटने के बजाय अपना खुद का बिजनेस खड़ा करने में ज्यादा नाम और पैसा कमाते हैं. तो चलिए देखते हैं कि क्या आपकी बर्थ डेट भी आपको एक बड़ा बिजनेसमैन बनाने का इशारा कर रही है.
मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख)
अगर आपका जन्म इन तारीखों पर हुआ है तो आपका मूलांक 1 है. इसका स्वामी सूर्य है जो राजा का प्रतीक है. ऐसे लोग किसी के नीचे दबकर काम नहीं कर पाते. इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूट कर भरी होती है. इनके लिए खुद का कोई बड़ा व्यापार या मैनेजमेंट से जुड़ा काम सबसे बेस्ट रहता है. ये लोग अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं.
मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख)
मूलांक 3 वाले लोगों पर गुरु (बृहस्पति) की कृपा होती है. ये लोग बहुत ज्ञानी और बुद्धिमान होते हैं. इन्हें दूसरों को सलाह देना और रास्ता दिखाना बहुत अच्छा लगता है. इसलिए ये लोग एजुकेशन, कंसल्टेंसी या शेयर मार्केट के काम में बहुत सफल होते हैं. इनका बात करने का तरीका ही इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है.
मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख)
अंकज्योतिष में 5 नंबर को बुध का नंबर माना जाता है. बुध यानी बुद्धि और व्यापार का स्वामी. इस तारीख वाले लोग हिसाब-किताब में बहुत तेज होते हैं. इन्हें पता होता है कि कम पैसे से ज्यादा मुनाफा कैसे कमाना है. इनके लिए मार्केटिंग, सेल्स या खुद का स्टार्टअप शुरू करना बहुत फायदेमंद साबित होता है.
मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख)
मूलांक 9 का स्वामी मंगल है जो साहस और जोश का प्रतीक है. इस तारीख वाले लोग बहुत निडर होते हैं. इन्हें रिस्क लेने से डर नहीं लगता और यही एक अच्छे बिजनेसमैन की पहचान है. ये लोग जमीन से जुड़े काम या फिर स्पोर्ट्स और डिफेंस से जुड़े कामों में बहुत तरक्की करते हैं.
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 2 मूलांक वाले कपल्स की जोड़ी मानी जाती है बेस्ट, सात जन्मों तक बना रहता है साथ
ये भी पढ़ें: Numerology: बहुत संघर्षी होते हैं इस तारीख वाले लोग, लेकिन अंत में मिलती है बड़ी कामयाबी
ये भी पढ़ें: Numerology: बहुत जल्दी सफल होते हैं इस तारीख वाले लोग, 25 की उम्र में ही पा लेते हैं बड़ा मुकाम
ये भी पढ़ें: Numerology: बहुत जज्बाती और वफादार होती हैं इस दिन जन्मी लड़कियां, पार्टनर के लिए कुछ भी करने को रहती हैं तैयार
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




