इन 2 मूलांक वाले कपल्स की जोड़ी मानी जाती है बेस्ट, सात जन्मों तक बना रहता है साथ

न्यूमरोलॉजी, फोटो: AI
न्यूमरोलॉजी के अनुसार इन 2 मूलांक वाले कपल्स का साथ सबसे मजबूत होता है. जानें क्या आपकी और आपके पार्टनर की जन्म तारीख भी है इतनी खास.
Numerology: क्या आप जानते हैं कि आपकी जन्म तारीख सिर्फ आपकी उम्र नहीं बताती, बल्कि यह भी तय करती है कि आपका पार्टनर आपके लिए कितना सही है? अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी में कुछ तारीखों का मिलन इतना खास होता है कि उनकी जोड़ी को रब ने बना दी जोड़ी कहा जाता है. इन कपल्स के बीच न सिर्फ गजब का प्यार होता है, बल्कि इनका साथ सात जन्मों तक अटूट माना जाता है. अगर आप भी अपनी लव लाइफ या शादी को लेकर परेशान हैं, तो शायद आपको इन खास मूलांकों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए. देखिये कहीं आप भी तो उन 2 लकी मूलांकों वाले कपल में से एक नहीं, जिनका रिश्ता दुनिया के लिए मिसाल होता है.
कैसे निकालें अपना मूलांक?
मूलांक निकालना बहुत आसान है. आपकी जन्म की तारीख को जोड़कर जो अंक आता है, वही आपका मूलांक है. जैसे- अगर आपका जन्म 15 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1+5 = 6 होगा. इसी तरह 29 तारीख वालों का 2+9 = 11 और फिर 1+1 = 2 होगा.
मूलांक 1 और 2 की जोड़ी
अंक ज्योतिष में मूलांक 1 (तारीख 1, 10, 19, 28) और मूलांक 2 (तारीख 2, 11, 20, 29) की जोड़ी को सबसे शानदार माना जाता है. 1 नंबर का स्वामी सूर्य है जो लीडरशिप और जोश दिखाता है, वहीं 2 नंबर का स्वामी चंद्रमा है जो शांति और प्यार का प्रतीक है. ये दोनों मिलकर एक-दूसरे की कमियों को पूरा करते हैं. इनका साथ काफी लंबा और सुखद रहता है.
मूलांक 3 और 9 की जोड़ी
मूलांक 3 (तारीख 3, 12, 21, 30) और मूलांक 9 (तारीख 9, 18, 27) वाले कपल्स के बीच गजब का तालमेल होता है. 3 नंबर वाले बहुत समझदार होते हैं और 9 नंबर वाले बहुत साहसी. ये दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और मुश्किल से मुश्किल वक्त में भी एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ते. इनके बीच कभी बोरियत नहीं होती और रिश्ता हमेशा नया बना रहता है.
रिश्ते को मजबूत बनाने के आसान टिप्स
बातचीत: किसी भी मूलांक की जोड़ी हो, आपस में खुलकर बात करना सबसे जरूरी है.
सम्मान: एक-दूसरे की पसंद और नापसंद का ख्याल रखें.
भरोसा: शक की जगह भरोसे को दें, तभी रिश्ता सात जन्मों तक टिकेगा.
ये भी पढ़ें: Numerology: बहुत संघर्षी होते हैं इस तारीख वाले लोग, लेकिन अंत में मिलती है बड़ी कामयाबी
ये भी पढ़ें: Numerology: बहुत जल्दी सफल होते हैं इस तारीख वाले लोग, 25 की उम्र में ही पा लेते हैं बड़ा मुकाम
ये भी पढ़ें: Numerology: बहुत जज्बाती और वफादार होती हैं इस दिन जन्मी लड़कियां, पार्टनर के लिए कुछ भी करने को रहती हैं तैयार
ये भी पढ़ें: Numerology: बहुत खतरनाक साबित होते हैं इस दिन जन्मे लोग, दुश्मनों को धूल चटाने में माहिर होते हैं ये
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




