राम नवमी की छुट्टी के बाद बाजार में ‘मातम’, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा; निवेशकों के उड़े होश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (फोटो/Canva)

Share Market: राम नवमी की छुट्टी के बाद बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 300 अंक टूट गए. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और ऑटो-बैंकिंग शेयरों में बिकवाली ने निवेशकों की कमर तोड़ दी है.

विज्ञापन

Share Market: शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार को जबरदस्त उठापटक देखने को मिल रही है. बुधवार को राम नवमी के मौके पर बंद रहने के बाद, जब आज बाजार खुला तो निवेशकों के चेहरे पर मायूसी दिखी. बाजार की शुरुआत ही भारी गिरावट के साथ हुई और देखते ही देखते सेंसेक्स 1,000 अंक (1.30%) फिसलकर 74,300 के स्तर पर आ गया.

विज्ञापन

वहीं, निफ्टी भी इस झटके से अछूता नहीं रहा. निफ्टी में 300 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 23,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर कारोबार कर रहा है.

क्यों मची है अफरा-तफरी ?

आज की गिरावट का सबसे बड़ा कारण बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में होने वाली भारी बिकवाली (Selling) है. सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से 25 शेयर लाल निशान में यानी घाटे में चल रहे हैं. बाजार के जानकारों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल ने भारतीय निवेशकों का भरोसा डगमगा दिया है.

ग्लोबल मार्केट का हाल

भारतीय बाजार पर विदेशी बाजारों की सुस्ती का भी साफ असर दिख रहा है.

  • जापान और कोरिया: जापान का निक्केई 0.45% और साउथ कोरिया का कोस्पी 2.17% टूट चुका है.
  • चीन और हॉन्गकॉन्ग: यहां मामूली बढ़त देखी जा रही है, लेकिन यह भारतीय बाजार को संभालने के लिए काफी नहीं है.
  • अमेरिका: अमेरिकी बाजार (Dow Jones और Nasdaq) बीते सत्र में भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसका असर आज एशियाई बाजारों पर पड़ रहा है.

कच्चे तेल ने बढ़ाई टेंशन

महंगाई के मोर्चे पर भी बुरी खबर है. ब्रेंट क्रूड की कीमतें 5% उछलकर 99 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात इंडियन बास्केट की कीमतों में आई 7% की तेजी है, जो अब 157 डॉलर प्रति बैरल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है. तेल की बढ़ती कीमतें भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था के लिए हमेशा चिंता का विषय रहती हैं.

पिछला सत्र रहा था शानदार

याद दिला दें कि 25 मार्च को बाजार में जबरदस्त रौनक थी. तब सेंसेक्स 1,205 अंक चढ़कर 75,000 के पार बंद हुआ था. लेकिन आज की गिरावट ने उस सारी बढ़त पर पानी फेर दिया है.

Also Read: गिरावट के बाद संभला सोना, चांदी के दाम में भी आई स्थिरता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola