गिरावट के बाद संभला सोना, चांदी के दाम में भी आई स्थिरता

Updated at : 27 Mar 2026 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 27 March 2026

सोने के बिस्किट और सिक्के (Photo: Freepik)

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 27 March 2026: आज 27 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है. जानिए आज अपने शहर के लेटस्ट रेट्स क्या हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 27 March 2026: आज 27 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. पिछले कुछ दिनों की भारी गिरावट के बाद अब सोने की कीमतों में स्थिरता और रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं. आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट्स कल बाजार बंद होने के समय और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं. जहां जीयो-पोलिटिकल टेंशन कीमतों को ऊपर खींच रहा है, वहीं बाजार में हल्की मुनाफावसूली भी देखी जा रही है. 

क्या सोने की कीमतों में आज बड़ा बदलाव आया है?

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 14,454 रुपये प्रति ग्राम के आसपास बनी हुई है. पिछले दो दिनों में सोने ने अच्छी रिकवरी दिखाई है. जानकारों का मानना है कि इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर के ऊपर टिका हुआ है, जिससे भारत में भी कीमतें मजबूत बनी हुई हैं. हालांकि, कल के मुकाबले आज कीमतों में मामूली 1 रुपये की गिरावट है, जिसे स्थिरता ही माना जाएगा. 

सोने का रेट टेबल:

कैरेट1 ग्राम का रेट10 ग्राम बदलाव
24 कैरेट₹14,454₹1,44,540– ₹10
22 कैरेट₹13,249₹1,32,490– ₹10
18 कैरेट₹10,840₹1,08,400– ₹10
सोर्स: गुडरिटर्न्स

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहर24 कैरेट (1 ग्राम)24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (1 ग्राम)
चेन्नई₹14,563₹1,45,630₹1,33,490
मुंबई₹14,454₹1,44,540₹1,32,490
दिल्ली₹14,469₹1,44,690₹1,32,640
कोलकाता₹14,454₹1,44,540₹1,32,490
बेंगलुरु₹14,454₹1,44,540₹1,32,490
हैदराबाद₹14,454₹1,44,540₹1,32,490
केरल₹14,454₹1,44,540₹1,32,490
पटना₹14,459₹1,44,590₹1,32,540
रांची₹14,852₹1,48,520₹1,36,150
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी के दाम में आज क्या स्थिति है?

चांदी की बात करें तो आज इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई है. आज चांदी 249.90 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रही है. मार्च के महीने में चांदी ने 3,15,000 रुपये का हाई स्तर भी देखा था, लेकिन फिलहाल यह अपने निचले स्तरों से संभलने की कोशिश कर रही है. इन्डस्ट्रीअल डिमांड और वैश्विक संकेतों की वजह से चांदी में निवेश करने वालों के लिए यह एक स्थिर समय नजर आ रहा है. 

चांदी का रेट टेबल:

मात्राआज का भावकल का भावबदलाव
1 ग्राम₹249.90₹250– ₹0.10
100 ग्राम₹24,990₹25,000– ₹10
1 किलोग्राम₹2,49,900₹2,50,000– ₹100
सोर्स: गुडरिटर्न्स

प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव:

शहरचांदी (10 ग्राम)चांदी (100 ग्राम)चांदी (1 किलोग्राम)
मुंबई₹2,499₹24,990₹2,49,900
दिल्ली₹2,499₹24,990₹2,49,900
कोलकाता₹2,499₹24,990₹2,49,900
पटना₹2,499₹24,990₹2,49,900
बेंगलुरु₹2,502₹25,020₹2,50,200
चेन्नई₹2,599₹25,990₹2,59,900
हैदराबाद₹2,599₹25,990₹2,59,900
केरल₹2,599₹25,990₹2,59,900
रांची₹2,600₹26,000₹2,60,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

ये भी पढ़ें: 27 मार्च का फ्यूल अपडेट, जानें आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा?

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola