Sugar Price Today: भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में चीनी का रेट कितना है? जानें भाव
चीनी का सांकेतिक फोटो, AI generated है
Sugar Price Today: भारत में चीनी की कीमत इन दिनों चर्चा में है. देश के कई हिस्सों में चीनी के बढ़ते भाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं. केंद्र सरकार का कहना है कि देश में चीनी की कमी नहीं है और कीमतों में जल्द नरमी आने की उम्मीद है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश में चीनी का भाव कितना है और भारतीय रुपये के हिसाब से वहां चीनी कितने की पड़ रही है.
भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग (Department of Consumer Affairs) के Price Monitoring System के अनुसार 24 अगस्त 2026 को देश में चीनी का औसत खुदरा भाव करीब 63 रुपये प्रति किलो है. विभाग देशभर के अलग-अलग बाजारों से जरूरी वस्तुओं की कीमतों की निगरानी करता है. 24 अगस्त 2026 को चीनी का अखिल भारतीय औसत थोक भाव 5,829.94 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.
पाकिस्तान में चीनी का रेट कितना है?
Pakistan Bureau of Statistics (PBS) के साप्ताहिक Sensitive Price Indicator (SPI) के अनुसार 20 अगस्त 2026 को चीनी की कीमत 156.33 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो बताई गई है. भारतीय रुपये में देखें तो यह कीमत करीब 53.93 रुपये प्रति किलो बैठती है.

बांग्लादेश में चीनी की कीमत कितनी है?
Department of Agricultural Marketing (DAM) के आधिकारिक बाजार मूल्य पोर्टल पर चीनी की कीमतें उपलब्ध कराई जाती हैं. DAM के उपलब्ध बाजार डेटा में 24 अगस्त 2026 को देशी चीनी की कीमत 132 से 135 टका प्रति किलो दिखाई गई है. भारतीय रुपये के अनुसार 102.97-105.31 प्रति किलो पड़ेगा.
| देश | चीनी की कीमत | भारतीय रुपये में करीब |
| भारत | ₹63.05 प्रति किलो | ₹63.05 प्रति किलो |
| पाकिस्तान | 156.33 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो | ₹53.93 प्रति किलो |
| बांग्लादेश | 132–135 बांग्लादेशी टका प्रति किलो* | लगभग ₹102.97-105.31 प्रति किलो |
तीनों देशों में कहां चीनी सस्ती और कहां महंगी?
उपलब्ध आंकड़ों की तुलना करें तो भारतीय रुपये में पाकिस्तान का चीनी भाव भारत के औसत खुदरा भाव से कम दिखाई देता है. जबकि बांग्लादेश में चीनी की कीमत दोनों देशों की तुलना में बहुत अधिक है. भारत में 24 अगस्त को औसत खुदरा कीमत करीब 63 रुपये प्रति किलो थी, जबकि पाकिस्तान के 20 अगस्त के आंकड़े को भारतीय मुद्रा में बदलने पर कीमत करीब 53.93 रुपये प्रति किलो बैठती है.
ये भी पढ़ें: Sugar Price: क्या इथेनॉल की वजह से महंगी हुई चीनी? जानें ISMA ने क्या दिया जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए