27 मार्च का फ्यूल अपडेट, जानें आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा?

Updated at : 27 Mar 2026 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 27 March 2026

फ्यूल डिस्पेन्सर (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 27 March 2026: क्या आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है? 27 मार्च 2026 की ताजा रेट लिस्ट इस आर्टिकल में चेक करें. साथ हीं, जानें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव का क्या असर हुआ है.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 27 March 2026: आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. शुक्रवार 27 मार्च को देश के प्रमुख शहर जैसे दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में फ्यूल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, वहीं चेन्नई और बिहार-झारखंड के कुछ शहरों में मामूली बदलाव देखने को मिला है. कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों और स्थानीय टैक्स के आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे ये दाम तय होते हैं. 

आज पेट्रोल के दाम में क्या बदलाव हुआ?

मुंबई में आज पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. दिल्ली में भी कीमत 94.77 रुपये बनी हुई है. हालांकि, चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे की गिरावट देखी गई है. वहीं, झारखंड के रांची और जमशेदपुर  जैसे इलाकों में पेट्रोल की कीमतों में करीब 34 से 84 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो वहां के उपभोक्ताओं की जेब पर थोड़ा असर डाल सकती है. 

पेट्रोल रेट टेबल 27 मार्च 2026:

शहरकीमत (₹/लीटर)बदलाव
मुंबई103.540.00
कोलकाता105.410.00
चेन्नई100.90-0.16
बेंगलुरु102.920.00
नई दिल्ली94.770.00
गुरुग्राम95.65+0.29
नोएडा94.90+0.05
भोपाल106.52-0.11
पटना105.23-0.31
भागलपुर105.84-0.82
गया105.94-0.26
मुजफ्फरपुर105.71-0.34
रांची98.20+0.34
धनबाद97.89-0.16
देवघर97.60-0.04
जमशेदपुर 98.64+0.84
सोर्स: गुडरिटर्न्स

डीजल की कीमतों का क्या है ताजा अपडेट?

डीजल की बात करें तो मुंबई में यह आज 90.03 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. बिहार के शहरों जैसे पटना, गया और मुजफ्फरपुर में आज डीजल की कीमतों में 25 से 30 पैसे तक की राहत मिली है. इसके उलट, झारखंड के रांची में डीजल 35 पैसे और जमशेदपुर में 83 पैसे महंगा हुआ है. खेती और ट्रांसपोर्टेशन में डीजल का बड़ा महत्व होने के कारण इन छोटी बढ़त-घटत का असर सीधा बाजार की महंगाई पर पड़ता है. 

डीजल रेट टेबल 27 मार्च 2026:

शहरकीमत (₹/लीटर)बदलाव
मुंबई90.030.00
कोलकाता92.020.00
चेन्नई92.49-0.12
बेंगलुरु90.990.00
नई दिल्ली87.670.00
गुरुग्राम88.10+0.27
नोएडा88.01+0.03
भोपाल91.89-0.10
पटना91.49-0.29
भागलपुर92.04-0.77
गया92.15-0.25
मुजफ्फरपुर91.94-0.30
रांची92.97+0.35
धनबाद92.64-0.16
देवघर92.29-0.05
जमशेदपुर93.38+0.83
सोर्स: गुडरिटर्न्स

फ्यूल की कीमतें क्यों घटती-बढ़ती हैं?

फ्यूल की कीमतों के पीछे मुख्य रूप से 3 बड़े कारण होते हैं:

  1. कच्चा तेल: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के रेट का सीधा असर पड़ता है. 
  2. डॉलर का भाव: तेल डॉलर में खरीदा जाता है, इसलिए रुपया कमजोर होने पर तेल महंगा हो जाता है. 
  3. टैक्स: केंद्र की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का VAT (वैट) मिलकर पेट्रोल-डीजल को महंगा बनाते हैं. 

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL ग्राहक: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL ग्राहक: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: 26 मार्च को बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें मुंबई से पटना तक क्या है हाल?

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola