Delhi Lakshmi Yojana : इस तारीख को महिलाओं के खाते में आएंगे 2,500 रुपये

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (सबसे बाएं)

Delhi Lakshmi Yojana : दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 26 अगस्त को पात्र महिलाओं को दिल्ली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र मिलेंगे. जानें कब से महिलाओं के खाते में पैसे आने लगेंगे.

विज्ञापन

Delhi Lakshmi Yojana : दिल्ली की महिलाओं के लिए लक्ष्मी योजना को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपडेट दिया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि 26 अगस्त को योजना के तहत पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे. इसके बाद 1 सितंबर से हर महीने 2,500 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे. सरकार का कहना है कि इस आर्थिक मदद से महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में सहूलियत होगी और वे अपने फैसले अधिक आत्मविश्वास के साथ ले सकेंगी.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के मुताबिक, योजना को महिलाओं का अच्छा समर्थन मिल रहा है और अब तक लाखों महिलाएं इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं लगातार इस योजना से जुड़ रही हैं. सरकार ने साफ किया है कि रजिस्ट्रेशन अभी भी खुले हैं, इसलिए पात्र महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं.


सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा कि Delhi Lakshmi Yojana को मिल रहा अभूतपूर्व उत्साह अपने आप में बहुत कुछ कहता है. लाखों महिलाएं पहले ही पंजीकरण करा चुकी हैं और बड़ी संख्या में बहनें लगातार इस सशक्तिकरण की यात्रा से जुड़ रही हैं. Registrations खुले हैं. आप भी जुड़िए और आत्मनिर्भरता की इस नई शुरुआत का हिस्सा बनिए.


ये भी पढ़ें: Delhi Lakshmi Yojana: 26 अगस्त से लेटर, 1 सितंबर से ₹2500, जानें किसे मिलेगा लाभ

कैसे मिलेगी 2,500 रुपये की राशि?

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाले 2,500 रुपये दो हिस्सों में दिए जाएंगे. सामान्य व्यवस्था में 1,500 रुपये आवर्ती जमा (RD) या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खाते में जमा होंगे. इस रकम पर 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन रहेगा. बाकी 1,000 रुपये लाभार्थी के बैंक खाते से जुड़े CBDC वॉलेट के जरिए खर्च किए जा सकेंगे. लाभार्थी चाहे तो पूरी 2,500 रुपये की राशि भी RD या FD में जमा कराने का विकल्प चुन सकती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola