साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से 11.63 लाख उड़ाये
Updated at : 15 Jul 2017 12:28 PM (IST)
विज्ञापन

किरीबुरू :राउरकेला के बासंती कॉलोनी एम-8 निवासी हिंदुस्तान ट्रेड सिंडिकेट के प्रोपराइटर शंभुलाल चांडुका के बैंक खातों से 11 व 12 जुलाई को साइबर अपराधियों ने 11.63 लाख रुपये उड़ा लिये. हालांकि गलत ट्रांजेक्शन के कारण 3.50 लाख रुपये उनके खाते में वापस आ गये. इस संबंध में उन्होंने राउरकेला के उदितनगर थाने में शिकायत […]
विज्ञापन
किरीबुरू :राउरकेला के बासंती कॉलोनी एम-8 निवासी हिंदुस्तान ट्रेड सिंडिकेट के प्रोपराइटर शंभुलाल चांडुका के बैंक खातों से 11 व 12 जुलाई को साइबर अपराधियों ने 11.63 लाख रुपये उड़ा लिये. हालांकि गलत ट्रांजेक्शन के कारण 3.50 लाख रुपये उनके खाते में वापस आ गये. इस संबंध में उन्होंने राउरकेला के उदितनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
दर्ज मामले के अनुसार कचहरी रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में उनका करेंट व कैश क्रेडिट एकाउंट है. वे नेट बैंकिंग व एटीएम कार्ड से लेन-देन करते हैं. इसका ओटीपी व बैलेंस का मैसेज उनके बेटे का मोबाइल (9437178212) नंबर पर आता है. 11 जुलाई की शाम पांच बजे से मोबाइल नेटवर्क फेल बता रहा था. 12 जुलाई की सुबह तक यही स्थिति रही.
उन्होंने सिम बदलने के लिए सुबह साढ़े 10 बजे बीएसएनएल कार्यालय में पहुंचे. थोड़ी देर बाद उन्हें नया सिम एक्टीवेट कर दिया गया. इस दौरान उक्त सिम पर दोपहर 12.24 बजे उन्हें बैंक खाते में 53.42 लाख रुपये बैलेंस का मैसेज आया. उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग से बैलेंस जानना चाहा. उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिल पायी. उन्होंने बैंक प्रबंधन से संपर्क किया.
उन्हें पता चला कि उनके खाते से कई ट्रांजेक्शन किये गये हैं. 11 जुलाई को साइबर अपराधियों ने उनके खाते से चार ट्रांजेक्शन में दो लाख रुपये उड़ाये. जबकि 12 जुलाई को 11 ट्रांजेक्शन के जरिये 9.69 लाख रुपये उड़ा लिये. वहीं 3.50 लाख रुपये गलत ट्रांजेक्शन के कारण उनके खाते में वापस आ गये थे. साइबर अपराधियों ने उनके करंट एकाउंट से 26,600 रुपये सीसी एकाउंट व 2,600 रुपये सेविंग एकाउंट से सीसी में ट्रांसफर किये थे. घटना की शिकायत के 48 घंटे बाद भी पुलिस साइबर अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




