तांतनगर : तालाब में बनाये गये डोभा में डूबकर दो बच्चों की हुई मौत
Updated at : 10 Jul 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : तांतनगर पंचायत के लोवाहातु में शनिवार को तालाब में बने डोभा में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. वहीं मृतकों में तांतनगर के पूर्व मुखिया शैलेंद्र पूर्ति की बेटी छोटी पूर्ति (5) और राजमिस्त्री डोंका सामड का बेटा छोटा सामड (4) शामिल है. जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे खेलने के लिए […]
विज्ञापन
चाईबासा : तांतनगर पंचायत के लोवाहातु में शनिवार को तालाब में बने डोभा में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. वहीं मृतकों में तांतनगर के पूर्व मुखिया शैलेंद्र पूर्ति की बेटी छोटी पूर्ति (5) और राजमिस्त्री डोंका सामड का बेटा छोटा सामड (4) शामिल है. जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे खेलने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान डोभा में नहाने उतर गये. शाम सात बजे तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गयी. इस दौरान तालाब के
किनारे बच्चों के कपड़े मिले. इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में खोज शुरू की दो दोनों बच्चों के शव मिले. रविवार को दोनों बच्चे का शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
अाक्रोशित पिता ने की पत्नी की पिटाई : बेटे के डोभा में डूबने से आक्रोशित छोटा सामड के पिता डोंका ने पत्नी की पिटाई कर दी. डोंका राजमिस्त्री का काम करता है. वह सुबह काम पर चला जाता है. उसका कहना था कि उसकी पत्नी फोन पर व्यस्त रहती है, अपने बच्चे का ध्यान नहीं रखती है.
घटनास्थल पर नहीं गये बीडीओ: प्रखंड मुख्यालय से लोवाहातु एक किलोमीटर दूर है. डोभा में दो बच्चों के डूबने की सूचना के बावजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेंद्र तिवारी घटनास्थल पर नहीं गये.
कोट…
लोवाहातु में डोभा में डूबने से दो बच्चे की मौत की सूचना है. सूचना मिलते ही मुख्यालय में आ गया. ग्रामीण के बुलाने पर घटनास्थल जायेंगे.
– नागेंद्र तिवारी, बीडीओ, तांतनगर
बॉक्स…
डोभा निर्माण स्थल के चयन पर सवाल
ग्रामीण धनेश्वर सामड के नाम पर डोभा पास हुआ था. तालाब पर डोभा निर्माण कैसे किया गया, यह सवाल बना हुआ है. कर्मचारी व पदाधिकारी की भूमिका भी संदेहास्पद है. गर्मी के कारण कुछ दिन पहले तक तालाब व उसमें बना डोभा सूखा था. बीते कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण तीन से चार फीट पानी जमा हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




