Palamu: पाटन में पलटा ऑटो, फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले की मौत

Updated:
विज्ञापन
Patan Thana

पाटन थाना

Palamu: पाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक ऑटो पलटने से एक शख्स की मौत हो गई है. मृतक कोलकाता का रहने वाला था और पाटन के आसपास के इलाकों में फेरी लगाकर कपड़े बेचा करता था. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

चंद्रशेखर
Palamu: पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बैदाकला मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया], जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल उस शख्स को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच भेज दिया गया. अस्पताल पहुंचने के क्रम में ही शख्स ने दम जोड़ दिया और अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान कोलकाता के अभिजीत के रूप में हुई है.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही शख्स की हुई मौत

घटना गुरुवार को करीब 9 बजे की बतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद एमएमसीएच में स्थित पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी सुशीला टीयू, विकाश कुमार, महेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. बताया गया कि पश्चिम बंगाल कोलकाता के चार लोग फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते थे. सभी पाटन के सेमरी के अखिलेश कुमार के घर में किराये पर रहते हैं. दो लोग 25 मार्च को ही घर वापस चले गये थे. शिवनाथ भसल और अभिजीत दोनों यहीं रुके हुए थे.

अभिजीत ने अपने साथी को बताया था कि 26 मार्च को बाजार करने के बाद 27 मार्च को घर वापस चला जाएगा. इसी बीच गुरुवार को एक ऑटो दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक अभिजीत के दोस्त शिवनाथ भसल को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें…

गढ़वा रामनवमी विवाद में दोनों पक्षों के 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

रामनवमी पर मेदिनीनगर में गंगा-जमुनी तहजीब, ईद मिलन में श्री महावीर नवयुवक दल के पदाधिकारी सम्मानित

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola