रामनवमी पर मेदिनीनगर में गंगा-जमुनी तहजीब, ईद मिलन में श्री महावीर नवयुवक दल के पदाधिकारी सम्मानित

Updated at : 27 Mar 2026 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Palamu Eid Milan Samaroh

पलामू के मेदिनीनगर के शाहपुर में इंतजामिया कमेटी की ओर से मंगल मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन. फोटो: प्रभात खबर

Palamu Eid Milan Samaroh: मेदिनीनगर के शाहपुर में रामनवमी के अवसर पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली. ईद मिलन सह सम्मान समारोह में श्री महावीर नवयुवक दल के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया गया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Palamu Eid Milan Samaroh: झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शाहपुर इलाके में रामनवमी का पर्व पर इस बार गंगा-जमुनी तहजीब की खास झलक दिखाई दी. प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण भी सामने आया. स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रमों में भाग लिया और त्योहार को यादगार बनाया.

ईद मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन

रामनवमी के मौके पर मुहर्रम इंतजामिया कमेटी द्वारा ईद मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में श्री महावीर नवयुक दल जेनरल (शाहपुर) के पदाधिकारियों और सदस्यों को पगड़ी बांधकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. यह आयोजन न केवल सम्मान का प्रतीक था, बल्कि आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी देता नजर आया.

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

समारोह की अध्यक्षता कमेटी के सदर मोहम्मद रुस्तम मंसूरी ने की, जबकि संचालन बबलू कुरैशी ने किया. इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने का संकल्प लिया. हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक मंच पर आकर एक-दूसरे के पर्व में शामिल हुए, जो सामाजिक सौहार्द की मिसाल बना.

समाज में एकता का मजबूत संदेश

कार्यक्रम में जेनरल के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल उर्फ लडू ने कहा कि यह परंपरा उनके पूर्वजों द्वारा शुरू की गई थी और इसे आगे बढ़ाना जरूरी है. संरक्षक भोला पांडेय ने कहा कि जब दोनों समुदाय एक-दूसरे के त्योहार में शामिल होते हैं, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है. यही वजह है कि पलामू में हिंदू-मुस्लिम एकता की जड़ें काफी मजबूत हैं.

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के केतार चतुर्भुजी मंदिर में आस्था का सैलाब, विधायक अनंत प्रताप देव ने टेका मत्था

सौहार्द और भाईचारे को आगे बढ़ाने का संकल्प

मोहम्मद रुस्तम मंसूरी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की खूबसूरती इसी में है कि लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल रहें. उन्होंने कहा कि शाहपुर में जो भाईचारा देखने को मिलता है, वह पूरे राज्य ही नहीं बल्कि देश के लिए प्रेरणादायक है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने मिलकर सौहार्द को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी पर रांची के तपोवन राम मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन, पूजा-अर्चना की

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola