UP TET 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो और UP TET Application Page (Canva)
UP TET 2026 Application: उत्तर प्रदेश में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. टीचिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए 4 साल के इंतजार के बाद यूपी टीईटी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस एग्जाम में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- upessc.up.gov.in पर जाना होगा.
UP TET 2026 Application: उत्तर प्रदेश में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) 2026 का इंतजार अब खत्म हो गया है. टीचिंग करियर बनाने वाले छात्रों के लिए यह एक बड़ा मौका है. यूपी टीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर शुरू हो गई है. यह परीक्षा करीब 4 सालों के बाद आयोजित की जा रही है.
UPTET 2026 के लिए आवेदन 27 मार्च 2026 से शुरू हो गए हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2026 है. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 26 अप्रैल 2026 है. अगर किसी को फॉर्म में सुधार करना हो तो वह कर सकता है 1 मई 2026 तक.
UP TET 2026 Application: ऐसे भरें फॉर्म
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
- अब “UPTET 2026 Application” लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करें और सभी विवरण भरें.
- फोटो, साइन और ID Proof अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट निकालें.
UP TET 2026 Application Form Check Here
UP TET 2026 Exam Date: कब होगी परीक्षा?
यूपी टीईटी परीक्षा 2 से 4 जुलाई 2026 के बीच आयोजित होगी. परीक्षा केंद्रों की जानकारी 22 जून 2026 को उपलब्ध होगी. और एडमिट कार्ड 30 जून 2026 से डाउनलोड किया जा सकेगा.
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 27 मार्च 2026 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 26 अप्रैल 2026 |
| फीस जमा करने की आखिरी तारीख | 26 अप्रैल 2026 |
| फॉर्म सुधार की अंतिम तारीख | 1 मई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 2 से 4 जुलाई 2026 |
| परीक्षा केंद्र की जानकारी | 22 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड उपलब्ध | 30 जून 2026 |
UPTET 2026 परीक्षा दो स्तरों पर होगी. पहला स्तर है प्राइमरी लेवल, जो कक्षा 1 से 5 तक के लिए होगा. दूसरा स्तर है जूनियर लेवल, जो कक्षा 6 से 8 तक के लिए होगा. हर लेवल में अलग-अलग सब्जेक्ट और सवाल होंगे, जिनसे यह देखा जाएगा कि उम्मीदवार कितना पढ़ा सकता है और बच्चों को पढ़ाने की क्षमता रखता है
यह भी पढ़ें: भारत के नंबर 1 रिसर्च इंस्टीट्यूट में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें पूरा प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




