चक्रधरपुर: जेवर चमकाने के नाम पर रेलकर्मी की मां से 1.5 लाख की ठगी

Updated at : 10 Jul 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
चक्रधरपुर: जेवर चमकाने के नाम पर रेलकर्मी की मां से 1.5 लाख की ठगी

चक्रधरपुर के रेलवे क्वार्टर की घटना वाशिंग पाउडर बेचने आया था आरोपी चक्रधरपुर : जेवर चमकाने के नाम पर चक्रधरपुर के रेल कर्मचारी की मां से करीब डेढ़ लाख के सोने के जेवर उड़ा लिये. घटना रविवार दोपहर की है. घटना के अनुसार रेलवे क्वार्टर में एक व्यक्ति सर्फ (वाशिंग पाउडर) बेचने आया. उसने पीतल […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर के रेलवे क्वार्टर की घटना

वाशिंग पाउडर बेचने आया था आरोपी
चक्रधरपुर : जेवर चमकाने के नाम पर चक्रधरपुर के रेल कर्मचारी की मां से करीब डेढ़ लाख के सोने के जेवर उड़ा लिये. घटना रविवार दोपहर की है. घटना के अनुसार रेलवे क्वार्टर में एक व्यक्ति सर्फ (वाशिंग पाउडर) बेचने आया. उसने पीतल के एक बर्तन को साफ कर चमका दिया. इसके बाद उसने रेलकर्मी हाजी मो परवेज अहमद की मां से उनके कान का जेवर साफ करने के लिए मांगा.
पहले उन्होंने देने से इनकार कर दिया. दूसरी महिलाओं के कहने पर वह राजी हो गयी. युवक ने कहा कि सभी जेवर एक साथ दें साफ कर दूंगा.
वह हाथ की बाली और काली की लरी आदि सब उतार कर दे दी. युवक उन्हें साथ लेकर रेलवे क्वार्टर के अंदर गया. एक कूकर में पानी डाला, हल्दी व पाउडर आदि डाला.
घर वालों को दिखा कर कूकर में जेवर डाला. हालांकि चोरी से उसने जेवर अपने पास रख लिया. उसने कूकर बंद करने को कहा. 15 मिनट में इसे निकाल लीजियेगा, सब साफ मिलेगा. तबतक मैं बगल के घर से आता हूं. इसके बाद वह फरार हो गया. 15 मिनट बाद कूकर खोला गया, तो जेवर गायब थे. अनुमान के मुताबिक सभी जेवर पांच तोला से अधिक थे. मालूम रहे कि परवेज अहमद रेलवे टीटीई अनीस अहमद के भाई हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola