रेलवे : किराये में 11.52 व माल भाड़े में 10.12% वृद्धि

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल को इस तिमाही (अप्रैल से जून) में माल भाड़े से 10.12 प्रतिशत और यात्री किराये से 10.52 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है. वाणिज्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में चक्रधरपुर रेल मंडल ने 27.59 मिलियन टन माल लदान […]
चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल को इस तिमाही (अप्रैल से जून) में माल भाड़े से 10.12 प्रतिशत और यात्री किराये से 10.52 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है. वाणिज्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में चक्रधरपुर रेल मंडल ने 27.59 मिलियन टन माल लदान किया,
जो 2016-17 की समान अवधि की 27.33 मिलियन टन से 0.26 मिलियन टन अधिक है. रेल मंडल ने माल लदान में इस दौरान 0.97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. वहीं माल भाड़े से हुई कमाई में 10.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. यह गत वर्ष के 1946.19 करोड़ रुपये से बढ़ कर इस वर्ष अप्रैल से जून में 2143.15 करोड़ रुपये हो गयी है. ऐसे में रेल मंडल की पूरी कमाई में अप्रैल से जून की अवधि के पिछले वर्ष की तुलना में 196.96 करोड़ रुपये (10.12 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गयी है.
जबकि चालू वर्ष (अप्रैल से जून) तिमाही में यात्री किराया से कमाई 89.05 करोड़ रुपये हुई है, जो गत वर्ष इसी अवधि में 80.57 करोड़ रुपये थी. ऐसे में किराये से होने वाली कमाई में 8.48 करोड़ रुपये (10.52 प्रतिशत) की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. जबकि यात्रियों की संख्या इस अवधि में गत वर्ष की अपेक्षा 2.11 प्रतिशत अधिक हुई है. गत वर्ष अप्रैल से जून तिमाही में यात्रियों की संख्या 65,03,503 थी, जो इस वर्ष 66,41,019 हो गयी. यानि पिछले वर्ष की तुलना में 1,37,516 यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई. वहीं रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों से वसूली गयी राशि में भी खासी वृद्धि हुई है. गत वर्ष 2016-17 में ऐसे यात्रियों से 1.93 करोड़ रुपये वसूले गये थे. वित्त वर्ष 2017-18 में रेल मंडल ने अप्रैल से जून तक बेटिकट यात्रियों से बतौर जुर्माने के 2.08 करोड़ रुपये वसूले हैं. जो गत वर्ष की तुलना में 7.46 प्रतिशत अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




