महिलाओं को हेमंत सोरेन सरकार का रामनवमी तोहफा, खाते में आ गया मंईयां सम्मान का पैसा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.
Maiya Samman Yojana: चतरा जिले में रामनवमी के अवसर पर मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में पहुंची. करीब 75 हजार से अधिक लाभुकों को दो महीने का भुगतान मिला. लंबे इंतजार के बाद पैसा मिलने से महिलाओं में खुशी है और इससे उनकी घरेलू जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
चतरा से मो तसलीम की रिपोर्ट
Maiya Samman Yojana: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने शुक्रवार को चतरा जिले की करीब 75,652 महिलाओं को रामनवमी का तोहफा दिया है. सरकार की ओर से इन महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत दो-दो महीने का पैसा क्रेडिट कर दिया गया. त्योहार के दिन खाते में पैसा आ जाने से महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल गए.
75 हजार से अधिक महिलाओं को मिला पैसा
जिले की करीब 75,652 महिलाओं के बैंक खातों में दो-दो महीने की राशि एक साथ भेजी गई. प्रत्येक लाभुक को जनवरी और फरवरी महीने की कुल 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है. लंबे इंतजार के बाद खाते में पैसा आने से लाभार्थियों में उत्साह का माहौल है.
करोड़ों रुपये का हुआ भुगतान
प्रशासनिक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 1 लाख 75,652 लाभुक महिलाओं के बीच 87 करोड़ 82 लाख 60 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया है. यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई, जिससे पारदर्शिता भी सुनिश्चित हुई.
तकनीकी समस्या के कारण हुई थी देरी
प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से बताया गया कि योजना की राशि समय पर नहीं पहुंचने के पीछे तकनीकी कारण जिम्मेदार थे. जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी सुकरमनी लिंडा ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के बाद अब सभी लाभुकों के खाते में भुगतान कर दिया गया है. इससे महिलाओं की लंबे समय से चली आ रही चिंता खत्म हो गई है.
महिलाओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान
राशि खाते में आते ही महिलाओं के बीच खुशी का माहौल बन गया. कई लाभुकों ने एक-दूसरे को फोन कर इसकी जानकारी दी और अपनी खुशी जाहिर की. महिलाओं का कहना है कि यह राशि उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है.
आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम
मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है. इस योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाएं न केवल अपनी जरूरतें पूरी कर पा रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा के केतार चतुर्भुजी मंदिर में आस्था का सैलाब, विधायक अनंत प्रताप देव ने टेका मत्था
सरकार की पहल से बढ़ा विश्वास
रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर इस योजना की राशि मिलने से महिलाओं का सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है. यह पहल न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को भी सशक्त बनाती है.
इसे भी पढ़ें: रामनवमी पर रांची के तपोवन राम मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन, पूजा-अर्चना की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




