नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मैच में डुंडाटांड़ ने मलकपुर को 1-0 से हराया

Updated:
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network

करमा में यूनाइटेड क्लब द्वारा आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ. उद्घाटन मैच में डुंडाटांड़ ने मलकपुर को 1-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की.

विज्ञापन

मयूरहंड. करमा में यूनाइटेड क्लब के तत्वावधान में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद, जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी सुधीर यादव और मुखिया रामनाथ यादव ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद और मुखिया रामनाथ यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलता है. खेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवा अपनी प्रतिभा को जिला और राज्य स्तर तक पहुंचा सकते हैं.

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच डुंडाटांड़ और मलकपुर की टीमों के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. रोमांचक मुकाबले में डुंडाटांड़ की टीम ने मलकपुर को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की.

मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मैदान में मौजूद रहे. मौके पर दृगपाल यादव, संतोष यादव, जयनंदन यादव, नंदकिशोर यादव, युवा नेता गोलू केशरी, किशोर भुइयां, मनोज यादव, विशंभर यादव, कृष्णा केसरी बबलू, सोनू, शक्ति, सूरज, अशोक, सुबोध, दीपक, रऊफ खान समेत कई लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola