शादी के बाद पोती को लेने पहुंचे दादा, तीन लोगों से मारपीट; दोनों पक्षों ने दिया आवेदन
हंटरगंज के पिंडारी गांव में पोती को लेने पहुंचे दादा और उनके परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट, चार लोग घायल. पुलिस मामले की जांच में जुटी.
हंटरगंज. हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईडीह पंचायत के पिंडारी गांव में रविवार को शादी के बाद पोती को लेने पहुंचे दादा समेत तीन लोगो के साथ मारपीट किया गया. जिसमें घोड़दौड़ के करिआरा गांव के दादा सुरेश यादव, चचेरा भाई नीतिश कुमार व जीजा शेखर यादव गंभीर रूप से घायल हो गये.
आपके शहर में
सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज किया गया. वहीं मारपीट में दूसरे पक्ष के गणेश यादव को भी चोट लगने की बात कही है. दादा ने बताया कि चार माह पूर्व उनकी पोती पुव्वंती कुमारी की शादी पिंडारी गांव निवासी गणेश यादव के साथ हुई थी. इसके बाद से ही पैसे को लेकर पोती के साथ मारपीट की जा रही थी. दो दिन पूर्व भी मारपीट की जानकारी मिलने के बाद पिंडारी पहुंचे.
इस दौरान लड़के के पिता रामदेव यादव, गणेश यादव व दो बहनो ने बिना किसी बात के उनके साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी. दोनो पक्षो ने थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए