राज्यपाल कल नोवामुंडी में, डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण
Updated at : 12 Jun 2017 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

टाटा स्टील की सेक्कोर प्रतियोगिता के फाइनल की मुख्य अतिथि होंगी नोवामुंडी : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 13 जून को नोवामुंडी दौरे पर पहुंचेंगी. वे यहां टाटा स्टील की ओर से आयोजित सेक्कोर (आदिवासियों का पारंपरिक खेल) खेल का फाइनल मुकाबला की मुख्य अतिथि होंगी. उनके आगमन को लेकर रविवार को डीसी डॉ शांतनु […]
विज्ञापन
टाटा स्टील की सेक्कोर प्रतियोगिता के फाइनल की मुख्य अतिथि होंगी
नोवामुंडी : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 13 जून को नोवामुंडी दौरे पर पहुंचेंगी. वे यहां टाटा स्टील की ओर से आयोजित सेक्कोर (आदिवासियों का पारंपरिक खेल) खेल का फाइनल मुकाबला की मुख्य अतिथि होंगी. उनके आगमन को लेकर रविवार को डीसी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि व एसपी अनीश गुप्ता रविवार को नोवामुंडी पहुंचे.
उन्होंने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित मंच स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. मौके पर किरीबुरु एसडीपीओ तौकिर आलम, जगन्नाथपुर एसडीओ इश्तियाक अहमद, बीडीओ अमरेन डांग, सीआइडी के एके सिन्हा, जेई मनोज कुमार, टाटा-स्टील (ओएमक्यू) के महाप्रबंधक पंकज सतीजा, पीआरओ राजीव कुमार समेत आदि मौजूद थे. गौरतलब हो कि टाटा-स्टील की ओर से आयोजित सेक्कोर का फाइनल मुकाबला 13 जून को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा. इसमें राज्यपाल को बतौर मुख्य अतिथि बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




