गर्मियों में बाइकिंग के लिए चुनें क्रिएटर शशांक के बताए ये चीजें 

Updated:
विज्ञापन
Summer Riding Essential

बाइक चलाते हुए (इमेज – Canva)

Summer Riding Essential: तेज धूप में बाइक चलाते वक्त अगर आप भी कुछ जरूरी चीजों को इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं, तो यहां दिए गए चीजों को चुनकर बाइक चलाते समय होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं.

विज्ञापन

Summer Riding Essential: गर्मियों के दिन में बाइक चलाते समय अगर आप सही तरीके से तैयारी नहीं करते हैं तो इससे सिरदर्द, बालों का झड़ना, हेलमेट में पसीना और टैनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में आप इस आर्टिकल के जरिए कंटेंट क्रिएटर शशांक के इंस्टाग्राम पर बताया गर्मी में बाइकिंग के लिए जरूरी चीजें का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

बेलक्लावा (Balaclava)

हेलमेट के अंदर बेलक्लावा पहनना बहुत जरूरी है. ये पसीने को सोख लेता और ये हेलमेट को बदबू से बचाकर फ्रेश रखता है. इसके अलावा ये बालों को हेलमेट में रगड़ने से बचाता है और सिर को साफ रखने में मदद करता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आसानी से हटाया और धोया जा सकता है. 

आर्म स्लीव्स (Arm Sleeves)

अगर आप हाफ-स्लीव्स पहनकर बाइक चलाते हैं, तो आर्म स्लीव्स आपकी त्वचा को सीधे धूप से बचाते हैं. ये टैनिंग और सनबर्न से बचाव  करते हैं और गर्मी में त्वचा की जलन को कम करते हैं.

राइडिंग ग्लव्स (Riding Gloves)

ग्लव्स आपके हाथों को गर्मी, धूल और धूप से बचाते हैं. आजकल  ग्लव्स में टचस्क्रीन सपोर्ट होता है, जिससे फोन या नेविगेशन का इस्तेमाल बिना ग्लव्स उतारे किया जा सकता है. 

पूरा कवरेज वाला कपड़ा (Full Coverage Clothing)

धूप से बचाव के लिए सन ग्लास, फुल पैंट और अच्छे जूते पहनना जरूरी है. बॉडी को पूरी तरह ढकने से तेज धूप से बचा जा सकता है. साथ ही टैनिंग कम होती है और गर्म हवा व धूल से भी बचाव होता है. 

यह भी पढ़ें: Fragrant Flowers For Garden: फूलों की खुशबू से महकाएं अपना गार्डन, लगाएं ये पौधे

यह भी पढ़ें: Methi Plant Gardening: अब घर पर उगाएं ताजी मेथी, जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola