बांगलादेश सरकार का U टर्न, IPL 2026 के प्रसारण को दी हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

आईपीएल ट्रॉफी और बांगलादेश का झंडा, Pic- Canva

IPL 2026: बांग्लादेश की नई सरकार ने क्रिकेट प्रेमियों को शानदार खुशखबरी दी है. सरकार ने आईपीएल 2026 के प्रसारण पर लगा बैन पूरी तरह हटा दिया है. इस फैसले से भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद है. अब लोग अपने टीवी पर आसानी से मैच देख सकेंगे.

विज्ञापन

बांग्लादेश की नई सरकार ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के प्रसारण पर लगा बैन हटा दिया है. शनिवार 28 मार्च से आईपीएल का 19वां सीजन शुरू हो रहा है. इसी दिन बांग्लादेश ने अपने क्रिकेट फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. अब वहां के लोग दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आराम से देख सकेंगे. इस कदम को क्रिकेट डिप्लोमेसी कहा जा रहा है. भारत और बांग्लादेश के बीच जो कड़वाहट थी, वह अब कम होती दिख रही है. दोनों देश खेल के जरिए रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं. इस फैसले से अगले सीजन में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की आईपीएल में वापसी का रास्ता भी साफ हो सकता है.

विज्ञापन

पुरानी सरकार ने क्यों लगाया था बैन? 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया था. इसके बाद वहां भारी बवाल हुआ. पुरानी अंतरिम सरकार ने भारत के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए आईपीएल टीवी पर दिखाने पर रोक लगा दी. इसी विवाद के कारण बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं ले पाई थी.

नई सरकार ने दी फैंस को राहत 

बांग्लादेश में सत्ता बदल चुकी है और नई सरकार ने हालात ठीक करने शुरू कर दिए हैं. नए सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने साफ किया कि आईपीएल दिखाने पर अब कोई पाबंदी नहीं है. अगर कोई टीवी चैनल मैच दिखाने के लिए आगे आता है, तो उसे रोका नहीं जाएगा. यह फैसला भारत के साथ दोस्ती बढ़ाने का सबूत है.

खेल और राजनीति को अलग रखने पर जोर 

प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा कि सरकार खेल और राजनीति को नहीं मिलाना चाहती. क्रिकेट को सिर्फ बिजनेस के नजरिए से देखा जाएगा. उन्होंने बताया कि अभी तक किसी ने मैच दिखाने के लिए बात नहीं की है. अगर कोई चैनल परमिशन मांगता है, तो सरकार उस पर अच्छी तरह विचार करके अपनी मंजूरी दे देगी.

स्टार स्पोर्ट्स कर सकेगा सीधा प्रसारण 

इस फैसले के बाद स्टार स्पोर्ट्स के लिए बांग्लादेश में लाइव मैच दिखाना आसान हो गया है. मंत्री ने बताया कि स्टार स्पोर्ट्स अगर मैच दिखाना चाहता है, तो उसे पूरी आजादी है. अगर बांग्लादेश का कोई लोकल टीवी चैनल भी आईपीएल दिखाना चाहे, तो सरकार उसे भी परमिशन देगी. किसी चैनल पर दबाव नहीं डाला जाएगा.

केबल ऑपरेटर्स ने भी किया फैसले का स्वागत 

सरकार के फैसले का केबल ऑपरेटर्स ने भी पूरा साथ दिया है. बांग्लादेश केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अधिकारी रेजाउल करीम लबलू ने बताया कि वह स्टार स्पोर्ट्स को आईपीएल दिखाने से नहीं रोकेंगे. लबलू ने साफ किया कि पुरानी अंतरिम सरकार के आदेशों का अब कोई मतलब नहीं है. क्रिकेट फैंस बिना किसी दिक्कत के मैच का मजा ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

Video: गद्दे पर गिरकर भी बाबर आजम के हाथ से छिटकी गेंद, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

IPL 2026: CSK को लगा झटका, धोनी हुए चोटिल, इतने दिन नहीं दिखेंगे मैदान पर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola