IPL 2026: CSK को लगा झटका, धोनी हुए चोटिल, इतने दिन नहीं दिखेंगे मैदान पर माही

Updated at : 28 Mar 2026 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni Injured

एमएस धोनी, Pic- Social Media/X

MS Dhoni Injured: आईपीएल 2026 की शुरुआत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को निराश करने वाली खबर मिली है. टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पैर में खिंचाव के कारण शुरुआती 2 हफ्तों तक नहीं खेल पाएंगे. इस चोट के चलते धोनी राजस्थान, पंजाब और बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले तीन अहम मैचों से बाहर रहेंगे.

विज्ञापन

MS Dhoni Injured: एमएस धोनी IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. शनिवार 28 मार्च की सुबह चेन्नई सुपर किंग्स ने एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी. इस जानकारी के अनुसार धोनी को पैर की मांसपेशियों (पिंडली) में खिंचाव आ गया है. इस परेशानी के कारण धोनी कम से कम शुरुआती 2 हफ्तों तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स को अब अपने अहम शुरुआती मैच उनके बिना ही खेलने होंगे.

CSK ने दी धोनी के चोटिल होने की जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. टीम मैनेजमेंट ने अपने बयान में स्पष्ट बताया कि एमएस धोनी की पिंडली में खिंचाव है और वह फिलहाल ठीक होने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. इस कारण उन्हें कम से कम 2 हफ्तों तक आराम करना पड़ सकता है. टीम को पूरी उम्मीद है कि वह जल्दी ही फिट होकर वापस लौटेंगे. लेकिन शुरुआती मैचों में टीम को उनकी कमी बहुत खलेगी. धोनी का ना होना टीम के लिए एक बड़ी परेशानी बन सकता है.

3 मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी

धोनी के 14 दिनों तक बाहर रहने का सीधा असर चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन पर पड़ सकता है क्योंकि वह कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे. चेन्नई की टीम अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम का दूसरा मुकाबला 3 अप्रैल को चेन्नई के घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के साथ होना है. वहीं तीसरा मैच 5 अप्रैल को पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु में खेला जाएगा. धोनी इन तीनों मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे.

धोनी की कब हो सकती है मैदान पर वापसी?

चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थकों को अब धोनी की मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार है. मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है. अगर धोनी 2 हफ्तों के आराम के बाद पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो उनकी वापसी 11 अप्रैल को हो सकती है. यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जाना है. तब तक टीम के बाकी खिलाड़ियों को धोनी के मार्गदर्शन के बिना ही मैदान पर अपना अच्छा खेल दिखाना होगा.

IPL में पहले भी रही है घुटने की परेशानी

एमएस धोनी के लिए अपनी फिटनेस को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती रहा है. वह पिछले 2 सीजन से अपने घुटने की चोट का सामना करते आ रहे हैं. कई मैचों के दौरान उन्हें घुटने पर पट्टी या आइसपैक लगाए हुए देखा गया था. साल 2024 के आईपीएल सीजन के बाद उन्होंने अपने घुटने का ऑपरेशन भी करवाया था. एमएस धोनी ने खुद भी यह बात मानी है कि एक साल में लगातार 10 महीने तक खुद को पूरी तरह फिट रख पाना उनके लिए काफी मुश्किल काम साबित हुआ है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026: क्या ओपनिंग मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानेंं RCB vs SRH का रिकॉर्ड

IPL 2026: LSG के किस मूव से इंप्रेस हुए इरफान पठान, जानें लखनऊ की गेंदबाजी पर क्या कहा?

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola