नार्वेस्टर तूफान का तांडव, ओडिशा में 3 लोगों की मौत

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 Mar 2026 4:23 PM

विज्ञापन

नॉरवेस्टर तूफान, फोटो एक्स

Norwester Storm: ओडिशा में नार्वेस्टर तूफान ने तबाही मचाई है. मयूरभंज और पुरी जिलों में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

Norwester Storm: शुक्रवार रात करीब 11 बजे मयूरभंज के बारीपदा में तेज हवा, गरज के साथ बौछारें पड़ीं. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. सभी मोटरसाइकिल से जा रहे थे. तूफान के कारण वे अपने वाहनों पर नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गए. मृतकों की पहचान आसनयोदा के रामदास हंसदा और खुंटा क्षेत्र के नागेन मुर्मू के रूप में हुई है.

तूफान के दौरान नारियल पेड़ गिरने से पुरी में एक की मौत

तूफान के दौरान नारियल का पेड़ गिरने से पुरी के पिपिली पुलिस थाना क्षेत्र के अलीस गांव के जगन्नाथ बेहरा की मौत हो गई. पुरी जिले के कनास, डेलंगा और सत्यबाड़ी इलाकों में तेज हवाओं से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है.

क्या होता है नार्वेस्टर तूफान ?

यह गरज और चमक वाला खतरनाक तूफान है. जो अत्यधिक गर्मी के कारण कम दबाव का क्षेत्र बनने से होता है. जब बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नम हवा उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा से टकराती है, तो भयंकर तूफान तैयार होता है. इसे पश्चिम बंगाल में कालवैशाखी के नाम से जाना जाता है, तो ओडिशा में नार्वेस्टर तूफान कहा जाता है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola